ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेपाल में पाकिस्तान जैसी सरकार चलाएंगे ओली? इस्तीफे के दबाव के बीच सेना प्रमुख से बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPoliticsWorld

नेपाल में पाकिस्तान जैसी सरकार चलाएंगे ओली? इस्तीफे के दबाव के बीच सेना प्रमुख से बात

By @dmin
Published: July 5, 2020
Share
नेपाल में राजनीतिक हलचल, सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने पीएम ओली से मांगा इस्तीफा
नेपाल में राजनीतिक हलचल, सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने पीएम ओली से मांगा इस्तीफा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। नेपाल में राजनीतिक हलचल तेज है। पीएम केपी शर्मा ओली पर इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि ओली ने नेपाल के सेना अध्यक्ष जनरल पुर्ण चंद्र थापा से बातचीत की है। इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या ओली सेना की मदद से सत्ता बचाने और चलाने की कोशिश करेंगे? हाल ही में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सह-अध्यक्ष और ओली पर इस्तीफे का दबाव बना रहे पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड ने कहा था कि नेपाल में पाकिस्तान की तरह सरकार चलाने की कोशिश हो सकती है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।
माना जा रहा है कि पार्टी की ओर से बढ़ते दबाव के बीच ओली कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। नेपाल के राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ओली कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और वह कोई ऐसा कदम भी उठा सकते हैं, जिसकी उम्मीद नहीं की जा रही है। खुद ओली ने शनिवार को मंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि वे फैसला कर लें कि किसका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि एक दो-दिन में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
रविवार को पड़ोसी देश में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला। पीएम केपी शर्मा ओली की ओर से राष्ट्रपति को महाभियोग के जरिए हटाए जाने की साजिश का आरोप लगाए जाने के बाद नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सह-अध्यक्ष पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड ने बिद्या देवी भंडारी से शीतल निवास में मुलाकात की। इसके बाद प्रचंड प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर पहुंचे। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक चली बैठक बेनतीजा रही। कल एक बार फिर दोनों की बैठक होगी। लेकिन जिस तरह दोनों अपने-अपने रुख पर अड़े हुए हैं उससे यह तय माना जा राह है कि सुलह संभव नहीं है।
कोरोना वायरस महामारी के बीच नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बन चुका है। चीन के इशारे पर भारतीय इलाकों को देश के नए नक्शे में शामिल करके भी ओली अपने खिलाफ उठती आवाजों को दबा नहीं सके। कुशासन, भ्रष्टाचार, कोविड-19 के खिलाफ इंतजाम में कमियों को लेकर केपी के खिलाफ ना सिर्फ जनता में आक्रोश है, बल्कि पार्टी का भी वह विश्वास खो चुके हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता उनसे पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री का पद छोडऩे को कह चुके हैं।

सोशल मीडिया पर गौतम अदाणी ने बताया जीवन में महिलाओं का योगदान
दिल्ली में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, तीन लड़कियों समेत छह लोग हिरासत में
पठान: इतने करोड़ में बिके फिल्म के ओटीटी राइट्स! इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम…
लिंग की परवाह किए बिना सहमत वयस्कों को अपने साथी चुनने की अनुमति दी जानी चाहिए! – अमर सिंह
सेक्टर-9 अस्पताल में कोविड उपचार में रेडियोलॉजी विभाग ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका…. सेवा व समर्पण की पेश की मिशाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तृणमूल सांसद के बिगड़े बोल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी जहरीले सांप की संज्ञा, भाजपा ने किया पलटवार तृणमूल सांसद के बिगड़े बोल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी जहरीले सांप की संज्ञा, भाजपा ने किया पलटवार
Next Article लद्दाख में कदम खींचने को मजबूर हुआ चीन, गलवान घाटी में 2 किमी पीछे हटे चीनी सैनिक, स्ट्रक्चर भी उखाड़े लद्दाख में कदम खींचने को मजबूर हुआ चीन, गलवान घाटी में 2 किमी पीछे हटे चीनी सैनिक, स्ट्रक्चर भी उखाड़े

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?