ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तृणमूल सांसद के बिगड़े बोल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी जहरीले सांप की संज्ञा, भाजपा ने किया पलटवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

तृणमूल सांसद के बिगड़े बोल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी जहरीले सांप की संज्ञा, भाजपा ने किया पलटवार

By @dmin
Published: July 5, 2020
Share
तृणमूल सांसद के बिगड़े बोल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी जहरीले सांप की संज्ञा, भाजपा ने किया पलटवार
तृणमूल सांसद के बिगड़े बोल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी जहरीले सांप की संज्ञा, भाजपा ने किया पलटवार
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने विवादित टिप्पणी करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तुलना जहरीले सांप से की। इस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के नेताओं से नियंत्रण खो दिया है और वे हताशा में बेतुकी बातें कर रहे हैं।
ईंधन की बढ़ती कीमतों और रेलवे के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ शनिवार को बांकुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए कल्याण बनर्जी ने सीतारमण के इस्तीफे की मांग की।
उन्होंने कहा कि जिस तरह एक जहरीले सांप के काटने से इंसान मर जाता है, उसी तरह निर्मला सीतारमण की वजह से देश के लोग एक के बाद एक मर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है।
तृणमूल के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी ने सीतारमण को दुनिया की सबसे खराब वित्त मंत्री बताया। भाजपा ने उनकी टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल की अध्यक्ष ममता बनर्जी का पार्टी के नेताओं पर नियंत्रण नहीं रहा है।
उन्होंने कहा कि तृणमूल में भ्रष्टाचार शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक फैल गया है। वे लोग अंदरूनी झगड़े में उलझे हुए हैं और उनमें से कई सत्तारूढ़ दल में बने हालात से ध्यान भटकाने की खातिर बेसिर-पैर की बातें कर रहे हैं। घोष ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों को हम अधिक महत्व नहीं देते हैं। वे हताशा में आकर ऐसी बेतुकी बातें कर रहे हैं।
कल्याण बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने नए भारत का वादा किया था और इसे उन्होंने जीडीपी की विकास दर को बेहद खराब स्थिति में पहुंचा कर पूरा किया।
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को काली नागिन कहा है, जो निंदनीय है। यह टिप्पणी उस राज्य में की गई है जहां हर घर में देवी काली की पूजा की जाती है। टिप्पणी न केवल नस्लवादी है, बल्कि मिथ्यावादी भी है।

महतारी वंदन योजना : 12वीं किश्त जारी, 69 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि
विराट ने कहा रोहित, धवन और राहुल बेहतरीन बल्लेबाज
कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 : 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, कलेक्टरों को धान खरीदी की तैयारियां करने के निर्देश
यादव समाज ने किया मंत्री गजेन्द्र यादव का सम्मान, स्कूल शिक्षामंत्री ने कहा- सरकार की योजनाओं से जुड़ें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं
धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर कार्रवाई, 217 कट्टा धान एवं पिकअप वाहन जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमिताभ बच्चन ने दिलचस्प अंदाज में फैंस से की मास्क पहनने की अपील
Next Article नेपाल में राजनीतिक हलचल, सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने पीएम ओली से मांगा इस्तीफा नेपाल में पाकिस्तान जैसी सरकार चलाएंगे ओली? इस्तीफे के दबाव के बीच सेना प्रमुख से बात

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?