ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गोबर सहेज कर स्वावलंबन की उड़ान भर रहीं महिलाए, वर्मी कपोस्ट बना लाखों का कारोबार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Raipur

गोबर सहेज कर स्वावलंबन की उड़ान भर रहीं महिलाए, वर्मी कपोस्ट बना लाखों का कारोबार

By @dmin
Published: July 5, 2020
Share
SHARE

रायपुर। ‘गौ के साथ-साथ गोबर को भी धन क्यों कहा जाता है, यह समझना हो तो सुराजी योजना के गोठानों में जाकर समझा जा सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ग्रामीण विकास एवं अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की परिकल्पना को महिला स्व-सहायता समूहों ने साकार कर दिखाया है। जमीन से जुड़कर महिलाएं आज स्वावलंबन के खुले आकाश में उड़ान भर रही हैं। महिलाओं ने अपनी मेहनत से गोबर की उपयोगिता को एक बार फिर स्थापित कर दिया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि गोबर से महिला समूह आज लाखों रुपए की आमदनी प्राप्त करने लगी हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य के अमूमन सभी जिलों के गौठानों में महिला समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाया जा रहा है। कोरबा जिले में सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित 74 गौठानों में इतनी ही महिला स्व सहायता समूहों ने अपनी मेहनत और हिकमत अमली से 1 हजार 115 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार किया है, जिसकी कीमत लगभग 11 लाख रुपए है। उच्च गुणवत्ता की वर्मी कंपोस्ट खाद हाथों-हाथ बिकने लगी है। अब तक महिला समूहों ने 915 क्विंटल खाद बेच कर लगभग 9 लाख रुपए की आमदनी हासिल कर ली है। 02 लाख रुपए मूल्य की खाद अभी बिकने के लिए तैयार है।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल सतरेंगा की हरी-भरी बगिया में खिले किस्म-किस्म के फूलों की रंगत और चारों ओर बिछी घास की चादर की हरियाली कंपोस्ट खाद की बदौलत है, जिसे महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गांव के गोठानों में तैयार किया गया है। सतरेंगा में उद्यानिकी विभाग ने फल-फूल के पौधों के पोषण के लिए 60 क्विंटल कंपोस्ट खाद का उपयोग इस बगिया में किया है। विभाग ने 9 रुपए 60 पैसे प्रति किलो की दर से इसकी कीमत का सीधा भुगतान महिला समूहों को किया है। उद्यानिकी विभाग के अलावा अन्य शासकीय विभागों, जैसे कृषि, वन, रेशम आदि में भी कंपोस्ट खाद की खासी मांग है। खाद की गुणवत्ता को देखते हुए आम किसानों के बीच भी यह लोकप्रिय हो चुकी है। इसकी गुणवत्ता प्रमाणीकरण संस्था द्वारा प्रमाणित की गई है। पिछले उत्पादन की हाथों-हाथ बिक्री के बाद अब समूहों ने एक बार फिर खाली हो चुके वर्मी बेडों का भराव शुरु कर दिया है। जल्द ही उनके पास लगभग 400 क्विंटल और खाद तैयार हो जाएगी।

राज्य में तंबाकू पर नियंत्रण के लिए सभी विभागों, गैर-सरकारी संस्थाओं और सिविल सोसाइटीज का सहयोग जरूरी: भोसकर विलास संदीपान
मैनपाट महोत्सव में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब : मेला, बोटिंग, फ़ूडजोंन, एडवेंचर स्पोट्र्स का उठा रहे लुत्फ़
31 अगस्त तक नए वोटर्स को जोडऩे के लिए चलेगा कैंपेन, 4 अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन
छत्तीसगढ़ में कोरोना : पिछले 24 घंटे में सामने आए 1548 नए कोरोना मरीज, 2168 मरीज़ हुए डिस्चार्ज
रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में टूटे 10 दुकानों के ताले, सीसी टीवी में कैद हुई चोर की तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्पंदन: पुलिस जवानों की समस्याओं का मौके पर किया गया निराकरण
Next Article स्वास्थ्य विभाग के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं: सिंहदेव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?