ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई समय सारिणी बना रहा है भारतीय रेलवे, अब कम स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नई समय सारिणी बना रहा है भारतीय रेलवे, अब कम स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें

By @dmin
Published: July 5, 2020
Share
New initiative of Indian Railways: Construction of long loop
New initiative of Indian Railways: Construction of long loop
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में रेलवे का संचालन उस तरीके से नहीं हो रहा है जिसके लिए इसे महामारी से पहले जाना जाता था। इसी बीच रेलवे ट्रेनों के संचालन के लिए एक नई योजना बना रहा है। रेलवे सभी ट्रेनों के लिए जीरो-बेस्ड (शून्य आधारित) टाइमटेबल (समय सारिणी) बना रहा है। इसका मतलब है कि सभी ट्रेनों का शेड्यूल और उनकी फ्रीक्वेंसी एक बार में तैयार की जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि रेलवे की योजना है कि वह अपनी सभी मेल, एक्सप्रेस और कुछ अन्य ट्रेनों के हॉल्ट (गंतव्य पर पहुंचने से पहले बीच में रुकने वाले स्टेशन) को कम करना चाहता है, जिससे कि गंतव्य तक पहुंचने में ट्रेनों की यात्रा समय को कम किया जा सके। इस हफ्ते की शुरुआत में, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के कारण फैसले पर अमल करने में देरी हुई है, लेकिन इसे लागू किया जाएगा।
एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि कुछ मामलों में एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों के स्टॉपेज बाद में तय किए जाएंगे। इससे पहले अधिकारी इस बात का आकलन करेंगे कि जिन स्टेशनों को हॉल्ट से हटाने की योजना है उनसे कितने यात्री चढ़ते और उतरते हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘हफ्ते में एक या दो बार चलने वाली कुछ ट्रेनों को रोकना आसान होगा। अतीत में कई हॉल्ट्स को राजनीतिक विचार-विमर्श के बाद मंजूरी मिली है।
रेलवे का मानना है कि ट्रेनों को अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले अगर इन हॉल्ट्स को कम कर दिया जाता है तो ट्रेन यात्रा का समय कम हो जाएगा। ऐसे में वे लंबी दूरी तक नॉन-स्टॉप दौड़ पाएंगी। रेलवे बोर्ड प्रमुख ने कहा था कि निजी कंपनियों द्वारा संचालित की जाने वाली 151 ट्रेनें भी जीरो-बेस्ड समय सारिणी ट्रेनों का हिस्सा होंगी।
इसी बीच रेलवे के कुछ अधिकारियों ने बताया कि रेल मंत्रालय को निजी ऑपरेटरों के लिए समय सारिणी तय करते हुए ध्यान रखना होगा। एक अधिकारी ने कहा, ‘यह एयर इंडिया की तरह नहीं होना चाहिए कि हम निजी कंपनियों को उनके सबसे पसंदीदा समय पर ट्रेन चलाने की अनुमति दे दें।

चीन ने ताइवान में उड़ाए तीन दिन में 100 लड़ाकू विमान, भड़के अमेरिका की चेतावनी
सीजी में फिर आइईडी विस्फोट: सीआरपीएफ जवान घायल, दो दिन पहले भी हुआ था ब्लास्ट
नवा रायपुर में बनेगी फिल्म सिटी, मुंबई की ईगल स्टूडियोज़ एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने दिखाया प्रोजेक्ट का मास्टर प्लान
दुल्हनों से सजा बीएमएस मरोदा का मंच, ज्योति बनी तीज क्वीन… क्लब की यूनिटी के कायल हुए अतिथि
नारी शक्ति का सशक्त बजट, महिला सशक्तिकरण कोष में 1.5 लाख करोड़ का प्रावधान-रत्नावली कौशल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article थम नहीं रहीं पाक की नापाक हरकतें, सीमा पर गोलीबारी में जवान शहीद पुलवामा में IED हमले में CRPF का एक जवान घायल, चार दिन में दूसरी बार आतंकी हमला
Next Article छत्तीसगढ़ के 4 सांसदों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रदेश को गरीब कल्याण रोजगार योजना में शामिल करने की मांग छत्तीसगढ़ के 4 सांसदों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रदेश को गरीब कल्याण रोजगार योजना में शामिल करने की मांग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?