ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन को टक्कर देने के लिए भारत ने बनाई योजना, अंडमान में मजबूत करेंगे सुरक्षा तंत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedPoliticsWorld

चीन को टक्कर देने के लिए भारत ने बनाई योजना, अंडमान में मजबूत करेंगे सुरक्षा तंत्र

By @dmin
Published: July 5, 2020
Share
लगातार बढ़ रहा तनाव : नहीं सुधर रहा चीन, अपने 5000 सैनिक किये तैनात, भारत भी बढ़ा रहा अपने सैनिकों की संख्या
लगातार बढ़ रहा तनाव : नहीं सुधर रहा चीन, अपने 5000 सैनिक किये तैनात, भारत भी बढ़ा रहा अपने सैनिकों की संख्या
SHARE

मुंबई (एजेेंसी)। चीन के साथ सीमा तनाव के बीच सरकार का ध्यान अंडमान निकोबार द्वीप समूह में समुद्री सुरक्षा पर भी टिक गया है। खुफिया इनपुट औऱ सहयोगी देशों से चीन की योजनाओं के बारे में मिल रही सूचना के आधार पर इस इलाके में चीन की शक्ति को टक्कर देने के पूरे प्लान पर उच्च स्तरीय चर्चा की गई है।
भारत ने तय किया है कि वह अपनी तैयारियों को हर संवेदनशील बिंदुओं पर अपग्रेड करेगा, जहां चीन अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में अतिरिक्त युद्धपोत, विमान, ड्रोन, मिसाइल बैटरी आने वाले दिनों में तैनात किए जा सकते हैं। हजारों करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना को समयबद्ध तरीक़े से लागू करने पर चर्चा चल रही है। इसके तहत अत्याधुनिक निगरानी व्यवस्था और दुश्मन की किसी हरकत का जवाब देने की रणनीति शामिल है। सूत्रों ने कहा, सुरक्षा संसाधनों में भारी बढ़ोत्तरी की योजना बनाई गई है।

Contents
  • हर चुनौती का जवाब देने की तैयारी
  • जरूरी बदलाव जल्द
  • चीन हिंद महासागर इलाके में बढ़ा रहा मौजूदगी

हर चुनौती का जवाब देने की तैयारी

सूत्रों ने कहा, चीन के साथ सभी संभावित चुनौतियों पर उच्चस्तरीय मंथन किया गया है। भारत सरकार सभी जल, थल सीमाओं पर पहले से सुरक्षा मजबूत करने की योजना के मद्देनजर इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर काम कर रही थी, लेकिन गलवान की घटना के बाद सभी योजनाओं को गति देने पर सहमति बनी है।

जरूरी बदलाव जल्द

सूत्रों ने कहा कि अंडमान में अगले दस साल की योजना पर काम हो रहा था। इसके लिए 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा की सुरक्षा योजनाओं पर गौर किया गया था। लेकिन जिस तरह से चीन की हरकत बढ़ी है उसे देखते हुए कुछ जरूरी बदलाव जल्द किए जाएंगे। इसके लिए सरकार अपने बजट को भी लचीला रखेगी, जिससे जरूरत के मुताबिक आवंटन किया जा सके। अंडमान और निकोबार कमांड, देश की एकमात्र एक ऐसी कमांड है, जिसके पास आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और कोस्ट गार्ड आते हैं।

चीन हिंद महासागर इलाके में बढ़ा रहा मौजूदगी

सूत्रों के मुताबिक, हिन्द महासागर क्षेत्र में चीन लगातार अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है। क्षेत्र में चीन ने अपने जंगी जहाज और पनडुब्बी की संख्या कुछ समय से लगातार बढ़ाई है। भारत नई चुनौतियों के मद्देनजर सुरक्षा चाकचौबंद करने और जरूरत पडऩे पर किसी तरह की आक्रामकता का जवाब देने की रणनीति पर काम कर रहा है।

किसानों के नाम पर राजनीति न करें पार्टियां, सरकार बातचीत करने को तैयार: कृषि मंत्री तोमर
ब्रेकिंग न्यूज: गृह विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम बघेल… पुलिस कर्मियों को यथा संभव मिले साप्ताहिक अवकाश…. हुक्काबारों के संबंध में दिए यह निर्देश
अगर आप भी रहते है डिप्रेशन के शिकार, तो रोज करें व्हिस्की का सेवन
CG Breaking : राजधानी में पकड़ाया बाइक चोरों का बड़ा गिरोह, 12 चोरों से 50 बाइक बरामद
Durg Breaking : जेठ ने किया महिला पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डोल रही है भारत की धरती, कहीं बड़े खतरे का इशारा तो नहीं ! भूकंप से निपटने के लिए इमारतों का सर्वेक्षण कर रहा है निगम, स्कूलों समेत 30 को नोटिस
Next Article थम नहीं रहीं पाक की नापाक हरकतें, सीमा पर गोलीबारी में जवान शहीद पुलवामा में IED हमले में CRPF का एक जवान घायल, चार दिन में दूसरी बार आतंकी हमला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?