रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज 68 नए मरीजों की पहचान हुई। अलग अलग जिलों में मिले इन मरीजों को इलाज के लिए कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं आज 112 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 3133 है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 593 है। आज मिले कोरोना मरीजों में रायपुर से सर्वाधिक 27 केस हैं। इसके अलावा बेमेतरा से 9, नारायणपुर से 8, जांजगीर चांपा से 7, बिलासपुर से 5, रायगढ़ व दंतेवाड़ा से 3-3, सरगुजा, कोरिया व जगदलपुर से 2-2 मरीज हैं।




