ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुख्यात अपराधी विकास दुबे के किलेनुमा घर पर चली जेसीबी, कानपुर प्रशासन ने की कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कुख्यात अपराधी विकास दुबे के किलेनुमा घर पर चली जेसीबी, कानपुर प्रशासन ने की कार्रवाई

By @dmin
Published: July 4, 2020
Share
कुख्यात अपराधी विकास दुबे के किलेनुमा घर पर चली जेसीबी, कानपुर प्रशासन ने की कार्रवाई
कुख्यात अपराधी विकास दुबे के किलेनुमा घर पर चली जेसीबी, कानपुर प्रशासन ने की कार्रवाई
SHARE

कानपुर (एजेंसी)। कानपुर के चौबेपुर में हुई मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियों की शहादत का बदला लेने के लिए कानपुर प्रशासन ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे के घर को गिराकर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रशासन की एक टीम ने बिकरू गांव पहुंचकर विकास दुबे के किलेनुमा घर को गिराने का काम शुरु किया। इधर मामले में चौबेपुर एसओ विनय तिवारी की भूमिका संदिग्ध मानते हुए आईजी रेंज कानपुर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का ऑर्डर जारी कर दिया है। एसटीएफ की एक टीम विनय से मुठभेड़ के संबंध में पूछताछ भी कर रही है।

बता दें कि गुरुवार देर रात विकास दुबे को पकडऩे गई टीम पर बिकरू गांव में बदमाशों ने चारों ओर से घेर कर हमला कर दिया था। जिसमें एक सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। सीएम योगी ने इस मामले में अपराधियों पर जल्द कार्रवाई के आदेश दिए है। यूपी मोस्ट वांटेड विकास ने अपराध के सहारे साम्राज्य खड़ा कर रखा है। गांव में सिक्योरिटी से लैस किले की तरह मकान है। जेल की तरह दीवारें हैं। जिन्हें अब गिराया जा रहा है। इन पर कांटेदार तारों से घेराव है। व्यवस्था ऐसी कि परिंदा भी पर मारे तो विकास को इसकी खबर हो जाए। घर में लाखों के फर्नीचर व लग्जरी इलेक्ट्रॉनिक के सामान हैं। कुल मिलाकर वह गांव में लग्जरी लाइफ जीता आया है।

गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

विकास को पकडऩे के लिए पूरे प्रदेश में पचास से अधिक टीमें पिछले 24 घंटों से लगातार छापेमारी कर रही हैं। विकास के करीबियों से पूछताछ की जा रही है। प्रदेश की सीमाओं को सील कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस की टीमें विकास की तलाश राजस्थान व मध्यप्रदेश में भी कर रही हैं।

कोरोना का कहर: देश में एक लाख तो प्रदेश में एक हजार के पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा
बड़ी खबर-मिशन राहुल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश
सीबीएसई बोर्ड : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीबीएसई का बड़ा एलान, परीक्षा में मिलेगी यह राहत
केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय के अधिकारियों ने की संग्रहालय की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति की सराहना, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
बर्ड फ्लू: केरल में आपदा घोषित…. अब तक 1700 बत्तखों की मौत… यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्य अलर्ट पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुंबई में हाईटाइड, पटना सहित बिहार के कई शहरों में बारिश, दिन में छाया अंधेरा मुंबई में हाईटाइड, पटना सहित बिहार के कई शहरों में बारिश, दिन में छाया अंधेरा
Next Article NSUI organizes blood donation camp on the birthday of former national president Rahul Gandhi केन्द्र सरकार के इस फैसले का कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने किया स्वागत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?