ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 22771 नए मामले, देश में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 6 लाख के करीब
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 22771 नए मामले, देश में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 6 लाख के करीब

By @dmin Published July 4, 2020
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार नया रिकार्ड बना रहे हैं। शुक्रवार सुबह तक 21 हजार के करीब नए मामले आने के बाद पिछले 24 घंटों में नए मामले 23 हजार को पार कर गए। इसके साथ की देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 6 लाख के करीब पहुंच गया है। वहीं देश में जांच का दायरा काफी बढ़ा दिया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में तीन जुलाई तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 95,40,132 है। जिनमें से 2,42,383 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया।

Contents
तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पारविश्व में कोरोना से 1.11 करोड़ लोग संक्रमित

कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 22,771 नए मामले सामने आए हैं और 442 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,48,315 हो गई है, जिनमें से 2,35,433 सक्रिय मामले हैं, 3,94,227 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 18,655 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में देशभर के विभिन्न अस्पतालों से 15 हजार से अधिक मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार

तमिलनाडु देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया, जहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,02,721 हो गई। राजधानी चेन्नई समेत राज्य के पांच जिलों में कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए सख्त लॉकडाउन लागू किया गया है। राज्य में संक्रमितों की बढ़ी हुई संख्या इस बात की ओर भी इशारा करती है कि यहां कोरोना जांच बड़े पैमाने पर हो रही है। शुक्रवार तक, 91 जांच सुविधाओं में 12.7 लाख लोगों की जांच की गई, जो देश में सबसे अधिक है। 19 जून और 30 जून के बीच, जब राज्य ने चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर और चेंगालपेट में सख्त लॉकडाउन की घोषणा की, इस दौरान राज्य में 3,27,214 लोगों की जांच की गई थी। 20 जून के बाद, राज्य में जांच की रफ्तार बढ़ाई गई और हर दिन औसतन 30 हजार लोगों की जांच की गई। 

विश्व में कोरोना से 1.11 करोड़ लोग संक्रमित

दुनिया में 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस संक्रमितों का रिकॉर्ड एक ही दिन में टूटकर दो लाख से अधिक का हो गया है। वल्र्डोमीटर के मुताबिक विश्व में कोरोना के मामलों की संख्या एक करोड़ 11 लाख से अधिक हो गई है। इनमें से 62 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि पांच लाख 26 हजार से ज्यादा की मौत हुई है। अमेरिका में एक दिन के भीतर 55,000 से ज्यादा मामले दर्ज हुए जो अब तक का रिकॉर्ड है। देश ने नौ दिनों में छठी बार नया दैनिक संक्रमण रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिका में ज्यादा आबादी वाले राज्यों ने संक्रमण के बढ़े हुए मामलों की सूचना सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दी। इनमें आठ राज्य शामिल हैं जिनमें अलास्का, अर्कांसस, कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, मोंटाना, दक्षिण कैरोलिना और टेनेसी प्रमुख हैं। ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कुल 47,984 हजार नए मामले आए और सबसे ज्यादा 1,277 लोगों की मौत हुई है। ब्राजील के बाद रूस में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक तेजी से बढ़ रही है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin July 4, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Police who robbed millions of ATM cashmen in Raigad, arrested ब्रेकिंग न्यूज: रायगढ़ में एटीएम कैशवैन से लाखों की लूट करने वाले आए पुलिस गिरफ्त में, आज दोपहर को आईजी काबरा व एसपी संतोष सिंह करेंगे खुलासा
Next Article 40 teams of police engaged in finding infamous accused Vikas Dubey 24 घंटे बाद भी कुख्यात अपराधी विकास दुबे का कोई सुराग नहीं, एमपी या राजस्थान भागने की आशंका

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?