रायपुर। प्रदेश में अब तक 40 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। छततीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी। वहीं आज 52 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। आज मिले मरीजों में जिला कांकेर से 8, रायपुर से 7, बिलासपुर व बलरामपुर से 6-6, दंतेवाड़ा से 5, जगदलपुर व नारायणपुर से 3-3, और राजनांदगांव से 2 हैं। इन सभी को भर्ती कराने की प्रक्रिया चल रही है। इनसे अलग बीती रात देर से 12 कोरोना पॉजिटिव मिले थे जिनमें रायगढ़ व राजनांदगांव से 5-5 और दुर्ग, कबीरधाम से 1-1 शामिल हैं। इसके साथ की अब प्रदेश में टोटल पाजिटिव केस 3065 हैं और एक्टिव केस 637 हैं।