ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेट अंदर रखने के साथ-साथ हाथों की चर्बी घटाते हैं ये योगासन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

पेट अंदर रखने के साथ-साथ हाथों की चर्बी घटाते हैं ये योगासन

By @dmin
Published: July 1, 2020
Share
SHARE

अपनी अपर बॉडी स्ट्रेंथ यानी कि शरीर के ऊपरी भाग को मजबूत करने के लिए आप कई तरह के योगासन को ट्राय कर सकते हैं। योग से आप अपनी आर्म्स को भारी किए बिना स्ट्रांग बना सकते हैं। योग की खास बात यह है कि यह आपके ही शरीर के भार का इस्तेमाल करके मसल्स बनता है और आपको फिट रखता है। इससे आप शरीर से मजबूत तो होते हैं, लेकिन मन और आत्मा को भी शांति मिलती है। इस पोस्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ आसनों के बारे में बता रहे हैं जिनसे बाहें भारी होने की जगह टोन और स्ट्रांग होंगी। ध्यान रहे किसी भी किसी भी एक्सरसाइज को करने से पहले वार्म-अप जरूर कर लें। आप सूर्य नमस्कार से वार्म-अप कर सकते हैं।
वसिष्ठासन:- यह आसन आपके पैर, हाथ और पेट की मसल्स को स्ट्रांग करता है। आपकी कलाई को स्ट्रेच करने के साथ उन्हें मजबूत भी बनाता है। इससे जांघों के पीछे का भाग भी स्ट्रेच होता है। इससे बॉडी बैलेंस में भी सुधार आता है।

Contents
  • कैसे करें वसिष्ठासन
  • चतुरंग दंडासन कैसे करें?

कैसे करें वसिष्ठासन

इस आसन की शुरुआत करने के लिए प्लैंक पोज या फलकासन में आ जाएं।
धीरे-धीरे अपने दायीं साइड पर हाथ से लेकर पैर तक में अपना भार डालें।
अपने बाएं हाथ और पैर को ऊपर की ओर कर लें। अब अपने बाएं पंजे को दाएं पंजे पर रखें। अपना बायां हाथ अपनी जांघों पर रख लें।
अब अपने दाएं हाथ को कंधे से आगे रखें। ध्यान रहे कि आपकी हथेली का दबाव जमीन पर बन रहा हो और हाथ सीधा हो।
सांस अंदर लें और और अपना बायां हाथ ऐसे रखें कि वो जमीन के एकदम सीध में खड़ा हो।
इस पोज में कुछ सेकंड्स तक रहें और अपने उठे हुए हाथ की उंगलियों को आसमान की ओर रखें ओर उन्हें देखते रहें।
सांस छोड़ते हुए हाथ नीचे करें और फिर प्लैंक पोज में वापस आ जाएं। इस आसन को दूसरी साइड से भी कर लें।
चतुरंग दंडासन: यह आसन बाजुओं और कलाइयों को मजबूत करता है। कंधों और एब्स को मजबूत करता है और पेट टोन करता है।

चतुरंग दंडासन कैसे करें?

चतुरंग दंडासन करने से पहले अधो मुख श्वानासन कर लें ताकि आपका शरीर इस आसन के लिए वार्म-अप हो जाएगा।
अब मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अब अपने हाथों को छाती के पास ले जाकर कंधों से थोड़ा पहले जमीन पर रख लें।
अपने हाथों पर वजन डालते हुए ऊपर उठें। पैरों को उंगलियों के बल टिका कर ऊपर आएं।
आप ऐसी अवस्था में रहें जहां आपकी फोर-आर्म और अपर-आर्म के बीच 90 डिग्री का कोण बना कर रखें।
इसमें पीठ सीधी होनी चाहिए। आपको इसमें अपनी एब्स पर शरीर का भार डालना है। सारा भार अपने कंधों और हाथों पर न डालें।
सिर को शरीर की सीध में रखें और सामने देखें।
इस आसन में 30 से 60 सेकंड्स तक रहें। कुछ समय बाद आप इसकी अवधि बढ़ाकर 90 सेकंड्स कर सकते है, लेकिन इससे ज्यादा अवधि के लिए इसे न करें।

इन बेहतरीन फायदों को जानकर आप भी करने लगेंगे पाइनएप्पल का सेवन!
मेकअप से दाग-धब्बे और मुंहासे छुपाने के लिए अपनाएं यह तरीका…
अंडरआर्म्स का कालापन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
राज्य के स्कूलों में 9 हजार स्मार्ट क्लास और 22 हजार कंप्यूटर लगाने की घोषणा, नई तकनीकी सुविधाओं से होगा शिक्षा का विस्तार:मंत्री गजेंद्र यादव
सैनिटाइजर के अत्यधिक उपयोग से अपनी और मोबाइल फोन की सेहत खराब कर रहे लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article परिवार के साथ योग करने के 5 अद्भुत फायदे
Next Article सुशांत ने इसे बताया अपने स्ट्रगल और अचीवमेंट्स के बारे में, पढ़ें पूरी खबर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?