ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश में ट्रांसमिशन नेटवर्क की मजबूती के लिए काम कर रहे 121 ईएचटी उपकेन्द्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

प्रदेश में ट्रांसमिशन नेटवर्क की मजबूती के लिए काम कर रहे 121 ईएचटी उपकेन्द्र

By @dmin
Published: June 30, 2020
Share
There will be direct recruitment of 1500 line attendants in Chhattisgarh State Power Company
chhattisgarh government gave electric shock: rate increased by 48 paise per unit
SHARE

पारेषण प्रणाली के कुशल संचालन के लिए अभियंताओं को दिया गया प्रशिक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा प्रदेश के ट्रांसमिशन नेटवर्क के विस्तारीकरण एवं नवीनीकरण के कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सुदूर ग्रामीण एवं वनांचलों में गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति एवं लोवोल्टेज के निदान हेतु प्रदेश में 121 अति उच्चदाब उपकेन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। इन उपकेन्द्रों सहित पारेषण प्रणाली के कुशल संचालन को और बेहतर बनाने के लिए पारेषण कंपनी के मैदानी अधिकारियों को प्रशिक्षित करने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया जिसमें ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार के नेतृत्व में कार्यपालक निदेशक ओपी सिंह अधीक्षण अभियंता राजेश तिवारी, मनोज राय, मनीष बंछौर एवं कार्यपालन अभियंता करूणेश यादव, एमएस सिंह शामिल किये गये है।

उक्त कमेटी में शामिल कार्यपालक निदेशक (सीएंडआरए) ओपी सिंह, अधीक्षण अभियंता मनोज राय, कार्यपालन अभियंता एमएस सिंह द्वारा आज अंबिकापुर, कोरबा, बिलासपुर क्षेत्र में कार्यरत टेस्टिंग एंड कमिशनिंग विंग के अभियंताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए ईडी श्री सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस ‘कोविड 19Ó के फैलाव को रोकने के लिए राज्य शासन की रीति-निर्देश के अुनरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करना अधिक कारगर पाया गया। उन्होंने बताया कि कंपनी मुख्यालय डंगनिया स्थित कार्यालय से मैदानी अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में स्थापित एवं क्रियाशील पारेषण प्रणाली के अंतर्गत पॉवर ट्रांसफार्मर, सर्किट बे्रकर सहित अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों के रखरखाव के संबंध में अगला प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 जुलाई 2020 को निर्धारित है जिसमें कमेटी के सदस्यों द्वारा रायपुर एवं भिलाई के अभियंताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने विश्व आदिवासी दिवस पर गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही को मिली अनेक विकास कार्यों की सौगात: मरवाही को नगर पंचायत बनाने इन कार्यों की मिली स्वीकृति
शिंदे की राह में रोड़ा अटकाने सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना, तत्काल सुनवाई से इनकार
चचेरे भाई-बहन की लव स्टोरी मौत के साथ हुई खत्म; भाई और चाचा ने जहर पिलाकर दोनों को मारकर जला दी लाश
पेट्रोल-डीजल : तेल से कितनी जेब भर रही है सरकार? केंद्र ने बताई सच्चाई
Bhilai Breaking : पहले प्यार किया फिर कर दिया अश्लील फोटो वायरल, 40 हजार रुपए नहीं देने पर युवक ने किया यह कांड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मां शारदा सामर्थय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित ऑनलाइन पेंटिग प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित…
Next Article मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी वाला कॉल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी वाला कॉल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?