ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेपाल: भारत विरोध पर अकेले पड़े ओली, अपने ही विदेश मंत्री ने दी सीख, कहा- कोई खराब ना करे हमारा रिश्ता
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPoliticsWorld

नेपाल: भारत विरोध पर अकेले पड़े ओली, अपने ही विदेश मंत्री ने दी सीख, कहा- कोई खराब ना करे हमारा रिश्ता

By @dmin Published June 29, 2020
Share
नेपाल: भारत विरोध पर अकेले पड़े ओली, अपने ही विदेश मंत्री ने दी सीख, कहा- कोई खराब ना करे हमारा रिश्ता
नेपाल: भारत विरोध पर अकेले पड़े ओली, अपने ही विदेश मंत्री ने दी सीख, कहा- कोई खराब ना करे हमारा रिश्ता
SHARE

काठमांडू/नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के इशारे पर चलकर भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने वाले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पूरी तरह अलग-थलग पड़ गए हैं। यहां तक कि उनके ही विदेश मंत्री ने कह दिया है कि भारत और नेपाल के रिश्ते में किसी को कड़वाहट नहीं घोलनी चाहिए। केपी शर्मा ओली ने एक दिन पहले ही अपनी नाकामियों का ठीकरा भारत के सिर पर फोडऩे की कोशिश की और यहां तक कहा कि उन्हें सत्ता से हटाने के लिए नई दिल्ली और काठमांडू में साजिश रची जा रही है।
हाल ही में केपी शर्मा ओली ने भारतीय इलाकों को नेपाल के नए नक्शे में शामिल करके दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों को पटरी से उतारने की कोशिश की। इस बीच नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने सोमवार को कहा कि सीमा विवाद से भारत और नेपाल के बीच रिश्तों के दूसरे आयामों पर असर नहीं होना चाहिए।
काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल असेंबली में एक बैठक में ग्यावली ने कहा कि सरकार भारत के साथ बहुआयामी रिश्ते को लेकर चिंतित है और सीमा से जुड़ा एक विवाद हमारे रिश्ते को खराब ना करे। विदेश मंत्री का यह बयान इसलिए बहुत अहम माना जा रहा है, क्योंकि एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि कालापानी, लिपुलेख, लिंपियाधुरा को नेपाल के नए नक्शे में शामिल किए जाने की वजह से भारत उनको सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहा है।
ग्यावली ने कहा, ‘द्विपक्षीय रिश्ते में सकारात्मकता लाने के लिए सभी हितधारकों को योगदान देना चाहिए। किसी को रिश्ते में कड़वाहट नहीं घोलनी चाहिए। मैं सभी से अपील करता हूं कि सकारात्मक योगदान दें। विदेश मंत्री ने कहा, ‘हम भारत के साथ संपर्क में हैं। हम मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे उम्मीद है कि हम इसे सुलझा लेंगे। ग्यावली ने कहा, ‘यह विवाद इतिहास में पैदा हुआ और हम इससे जूझ रहे हैं। हम इस मुद्दे को सुलझाएंगे लेकिन भड़काकर और भावनाओं से नहीं।
गौरतलब है कि मई में भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कैलाश मानसरोवर के लिए लिपुलेख होते हुए एक लिंक रोड का उद्घाटन किया। नेपाल ने इसका विरोध करते हुए एक नया नक्शा जारी कर दिया, जिसमें भारतीय इलाकों को शामिल कर लिया गया। केपी ओली सरकार ने इसके लिए संविधान में संशोधन किया। माना जाता है कि देश में अपने खिलाफ बने माहौल को दबाने के लिए उन्होंने राष्ट्रीयता का यह मुद्दा उछाला, लेकिन उनके खिलाफ पार्टी में ही अविश्वास पैदा हो गया है। पार्टी के दूसरे अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड ओली से इस्तीफा लेने पर अड़े हुए हैं।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin June 29, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जल्द ही भारत आ रहा लड़ाकू विमान राफेल, जुलाई में भारतीय वायुसेना को पहली खेप देगा फ्रांस जल्द ही भारत आ रहा लड़ाकू विमान राफेल, जुलाई में भारतीय वायुसेना को पहली खेप देगा फ्रांस
Next Article लद्दाख में फिर दिखाई अकड़, गोगरा-हॉट स्प्रिंग से सैनिक नहीं हटाने पर अड़ा चीन सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन सेना के बीच जनरल स्तर की तीसरी वार्ता कल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?