ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिजली गिरने से घायल तीन लोगों को गाय के गोबर में दफनाया, दो की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बिजली गिरने से घायल तीन लोगों को गाय के गोबर में दफनाया, दो की मौत

By @dmin
Published: June 29, 2020
Share
बिजली गिरने से घायल तीन लोगों को गाय के गोबर में दफनाया, दो की मौत
बिजली गिरने से घायल तीन लोगों को गाय के गोबर में दफनाया, दो की मौत
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। आदिवासी बहुल जशपुर जिले में बिजली गिरने से घायल एक महिला सहित तीन लोगों को कथित तौर पर कुछ ग्रामीणों ने इलाज के नाम पर गाय के गोबर में दफना दिया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन लोगों को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। 
जशपुर के उप-विभागीय अधिकारी राजेंद्र परिहार ने बताया कि यह घटना रविवार शाम को हुई जब तीनों राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित जिले के बागबहार गांव में धान के खेतों में काम कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि खेत पर काम करने के दौरान ही बारिश और आंधी शुरू हो गई, तो उन्होंने खेत में एक पेड़ के नीचे शरण ली। तभी अचानक उन पर आकाशीय बिजली गिर गई और वे बुरी तरह घायल हो गए। 
अधिकारी ने बताया कि अस्पताल ले जाने के बजाय उनके परिवार के सदस्यों और कुछ ग्रामीणों ने अंधविश्वास के चलते उन्हें गाय के गोबर में पैर से गर्दन तक दबा दिया। उन्होंने कहा कि इलाके के ग्रामीणों का मानना है कि गोबर में जलने की चोटों को ठीक करने की शक्ति होती है।
उन्होंने बताया कि बाद में, जब कुछ अन्य ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया, तो तीनों पीडि़तों को एक स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जहां उनमें से दो-सुनील साई (22) और चंपा राउत (20) को मृत घोषित कर दिया गया।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन
टमाटर के भाव आसमान पर, कई राज्यों में 120 रुपये किलो तक पहुंची कीमत
देवेंद्र फडणवीस का आरोप: नवाब मलिक का संबंध अंडरवल्र्ड से, मुंबई में बम धमाके करने वालों से खरीदी जमीन
आ गे तीजा तिहार…: मायके पहुंची बेटियां, करूभात खाकर रखेंगी उपवास
समय-सीमा में नियमित रूप से बनेंगे राशन कार्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया सीएम हाउस के सामने आत्मदाह करने वाला युवक खतरे से बाहर: मुख्यमंत्री ने कहा भावावेश में ऐसा नकारात्मक कदम उठाने से बचे युवा
Next Article शिवराज मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार, 24 नेता बन सकते हैं मंत्री शिवराज मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार, 24 नेता बन सकते हैं मंत्री

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?