ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: झड़-झड़ कर कम हो गए हैं सिर के बाल? तो हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं नीम का तेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

झड़-झड़ कर कम हो गए हैं सिर के बाल? तो हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं नीम का तेल

By @dmin
Published: June 28, 2020
Share
SHARE

हम सभी जानते हैं कि नीम का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। नीम की पत्तियों समेत हम इसकी छाल, जड़ों और तेल का प्रयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए करते हैं। खासकर, नीम का तेल स्कैल्प और बालों के कई रोगों को दूर करने में उपयोग किया जाता है। इसे सिर पर लगाने से हेल्दी और मजबूत बालों का विकास होता है।
नीम के तेल में ऐंटिफंगल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो कि रूसी और सिर की खुजली भगाने के लिए असरदार होता है। यही नहीं यह एक्जिमा और पपड़ीदार स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है। यही नहीं, यह हेयर फॉल को भी कंट्रोल करता है और उनकी ग्रोथ बढ़ाता है। इसे किस तरह से प्रयोग करें, आइए जानते हैं…

Contents
  • बालों की ग्रोथ के लिए
  • खुजली और रूसी से दिलाए छुटकारा
  • एक्जिमा से दिलाए राहत
  • नीम का तेल जूं को दूर करे

बालों की ग्रोथ के लिए

सामग्री:- डेढ़ छोटा चम्मच नीम का तेल, 3 बड़े चम्मच नारियल का तेल, 10 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल (वैकल्पिक)।
एक कटोरी में नीम और नारियल का तेल अच्छी तरह मिलाएं और बालों में लगाकर मसाज करें। बालों की ग्रोथ प्रभावी रूप से बढ़े इसके लिए इसमें लैवेंडर ऑयल मिक्स करें। इस तेल को सिर में लगभग एक घंटे के लिए बैठने दें और बाद में प्राकृतिक शैंपू से धो लें।

खुजली और रूसी से दिलाए छुटकारा

सामग्री:- डेढ़ छोटा चम्मच नीम का तेल, 3 बड़े चम्मच जैतून का तेल
इन सभी सामग्रियों को मिलाएं और अपने सिर पर लगाकर कुछ देर मालिश करें। इसे एक या दो घंटे के लिएछोड़ दें और फिर धो लें।

एक्जिमा से दिलाए राहत

सामग्री:- डेढ छोटा चम्मच नीम का तेल, 3 बड़े चम्मच बादाम का तेल
एक कटोरी में, बादाम के तेल के साथ नीम का तेल मिलाएं। फिर इसे सिर की एक्जिमा वाली जगह पर लगाएं। तेल के सोखने तक सिर की धीरे-धीरे मालिश करें और फिर छोड़े। सोरायसिस को कम करने में करे मदद।

आप नीम के तेल का उपयोग उसी तरह से कर सकते हैं, जैसे एक्जिमा। या फिर स्कैल्प पर नीम के तेल की कुछ बूंदें लगाकर मालिश करें।

नीम का तेल जूं को दूर करे

सामग्री:- 1 चम्मच नीम का तेल, 3 बड़े चम्मच नारियल का तेल, 20 बूंद टी ट्री ऑयल (वैकल्पिक)।
एक कटोरे में नीम का तेल और नारियल का तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत पडऩे पर आप इसमें टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिक्स कर सकते हैं। इस तेल से सिर की मालिश करें। फिर कुछ घंटों के लिए बैठने दें। जब तक सिर की जूं खत्म न हो जाए, इसे हर दूसरे दिन दोहराएं।

त्वचा के लिए सीबीडी ऑयल के फायदे, इस्तेमाल और स्टोर करने का सही तरीका
क्या आप भी टॉवल से दबाकर पिंपल्स फोड़ते हैं, तो जान लीजिए ऐसा करने से बढ़ सकते हैं कौन से 5 स्किन प्रॉब्लम्स
माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल करें घर पर मौजूद ये 5 चीजें, मुंह रहेगा तरोताजा
देश में कोरोना से राहत: बीते 24 घंटे में संक्रमण के मामने 11 हजार से नीचे…. 8 माह बाद सबसे कम केस
Bhilai : अब सेक्टर-7 का बैक लाइन होगा क्लीन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू ने शुरू कराया काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दूध पीने में आनाकानी करता है आपका बच्चा तो दूध में मिलाकर दें यह चीज
Next Article उद्धव ठाकरे बोले- महाराष्ट्र से अभी नहीं हटेगा लॉकडाउन, धीरे-धीरे दी जाएगी ढील उद्धव ठाकरे बोले- महाराष्ट्र से अभी नहीं हटेगा लॉकडाउन, धीरे-धीरे दी जाएगी ढील

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?