ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यसभा कर्मियों के महंगाई भत्ते पर रोक, केंद्रीय कर्मियों को भी नहीं मिलेगा डेढ़ साल का बकाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राज्यसभा कर्मियों के महंगाई भत्ते पर रोक, केंद्रीय कर्मियों को भी नहीं मिलेगा डेढ़ साल का बकाया

By @dmin
Published: June 27, 2020
Share
राज्यसभा कर्मियों के महंगाई भत्ते पर रोक, केंद्रीय कर्मियों को भी नहीं मिलेगा डेढ़ साल का बकाया
राज्यसभा कर्मियों के महंगाई भत्ते पर रोक, केंद्रीय कर्मियों को भी नहीं मिलेगा डेढ़ साल का बकाया
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोविड-19 के चलते केंद्र सरकार ने अपने कई तरह के खर्चों में कटौती की है। सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त का भुगतान पहले ही रोक दिया गया था। यह भत्ता एक जनवरी 2020 को देय था। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की तरफ से कहा गया था कि कर्मियों को एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक की अवधि का कोई बकाया नहीं दिया जाएगा।
अब ये आदेश राज्यसभा कर्मियों पर भी लागू होगा। राज्यसभा सचिवालय की तरफ से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि जून 2021 तक महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की किस्त जारी नहीं की जाएगी। इस बाबत राज्यसभा के संबंधित अधिकारियों के अलावा वेतन एवं खाता कार्यालय को अवगत करा दिया गया है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने अप्रैल माह में एक जनवरी 2020 को देय महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी थी। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा जब आदेश जारी हुए तो उसमें पेंशनभोगियों को मिलने वाली महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त का जिक्र भी किया गया था। इतना ही नहीं, आदेशों में यह भी लिखा था कि एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2021 से देय महंगाई भत्ता व महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त का भुगतान भी नहीं होगा। तथापि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की मौजूदा दरों का भुगतान किया जाता रहेगा।
जैसे ही सरकार की तरफ से एक जुलाई 2021 से देय महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की भावी किस्तों को जारी करने का निर्णय लिया जाता है तो एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2020 एवं एक जनवरी 2021 से प्रभावी महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की दरों को भावी प्रभाव से बहाल कर दिया जाएगा। उन्हें एक जुलाई 2021 से प्रभावी महंगाई संचयी संशोधित दर में सम्मिलत करेंगे। एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक की अवधि का कोई बकाया नहीं दिया जाएगा।

भारत-चीन तनाव पर बोले पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह, आर्थिक रूप से पहुंचाएं चोट
अब तक 19 लाख 59 हजार 139 किसानों ने बेचा धान, 7 फरवरी तक धान खरीदी की घोषणा
मन की बात में बोले पीएम मोदी – पहलगाम के पीड़ितों को न्याय मिलेगा, साजिश करने वालों को देंगे कठोर जवाब
जिला पंचायत चुनाव में ओबीसी का आरक्षण शून्य, प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा बोली जनरल सीटों पर OBC कैंडिडेट देंगे मौका
आयुर्वेद से होगा डायबिटीज मरीजों में हार्ट अटैक कम खतरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घर से पढ़ाई करने पर आपके बच्चे को मिल रहे हैं ये 5 फायदे
Next Article नेपाल खोलने जा रहा है चीन संग दूसरा बॉर्डर पॉइंट, आयात करेगा सामान नेपाल खोलने जा रहा है चीन संग दूसरा बॉर्डर पॉइंट, आयात करेगा सामान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?