ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीजीपी अवस्थी का आईजी और एसपी को दिए निर्देश: चिटफंड प्रकरणों में कंपनी मालिकों पर जल्द हो सख्त कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

डीजीपी अवस्थी का आईजी और एसपी को दिए निर्देश: चिटफंड प्रकरणों में कंपनी मालिकों पर जल्द हो सख्त कार्रवाई

By @dmin
Published: June 24, 2020
Share
Major action of DGP on illegal liquor…. DGP suspended Nawagarh police station in-charge for illegal storage of liquor
Major action of DGP on illegal liquor…. DGP suspended Nawagarh police station in-charge for illegal storage of liquor
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप चिटफंड प्रकरणों में एजेंटों से केस वापस लेने, आदिवासियों पर दर्ज सामान्य अपराधिक प्रकरण खत्म करने, शराब की अवैध तस्करी रोकने और अवैध रेत खनन करने वालों पर कार्रवाई को लेकर आज सभी रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीजीपी डीएम अवस्थी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी आईजी और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्राथमिकताओं में चिटफंड पीडि़तों को उनका पैसा वापस दिलाना, निर्दोष एजेंटों से प्रकरणों की वापसी, आदिवासियों पर दर्ज सामान्य किस्म के अपराधों को समाप्त करना शामिल है। इसलिए चिटफंड प्रकरणों में कम्पनी डॉयरेक्टरों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनके संपत्ति कुर्क किया जाए और न्यायालय के माध्यम से एजेंटों पर दर्ज केस वापस लें। जिससे की पीडि़तों को न्याय और उनका पैसा मिल सके।

डीजीपी ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में ऐसे आदिवासी जिन पर गंभीर प्रकरण दर्ज नहीं है उन्हें समीक्षा कर तुरंत छोड़ा जाये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रेत का अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। जिसका पालन सख्ती से कराकर अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करें। दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाए। अवस्थी ने कहा कि महिला विरूद्ध अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों को जेल भेजें। मानवाधिकार के मामलों पर भी संवेदनशीलता से कार्रवाई की जाये। डीजीपी डीएम अवस्थी ने कोरोना की दौरान अच्छा कार्य करने पर सभी पुलिस कर्मियों को बधाई दी और आगे भी ऐसे ही कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी भी सावधानी बरते और अपना ख्याल रखें। बैठक में डीआईजी सुशील द्विवेदी, एआईजी राजेश अग्रवाल, एआईजी अरविंद कुजूर उपस्थित रहे।

Digital theft : डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने नंबर सर्च कर रहा था शख्स, खाते से पार हो गए एक लाख रुपए
भाजपा के मंडल अध्यक्षों और श्री रामजन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
भ्रामक समाचार प्रसारित कर वित्त मंत्री एवं सरकार की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र – तथ्यों से हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक की काली कारतूत, घरेलू काम करने वाली नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बोरिया गेट पर हुआ पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन, एसपी पल्लव ने फीता काटकर किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chicken to Corona: Poultry businessmen upset over चिकन से कोरोना: सोशल मीडिया में वायरल हो रही खबरों से परेशान पोल्ट्री व्यवसायियों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
Next Article छत्तीसगढ़ में कोरोना: आज अब तक सामने आए 12 नए मामले, 74 मरीज हुए डिस्चार्ज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?