ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर लोकसभा क्षेत्र में खुलेंगे पासपोर्ट सेवा केंद्र, ई-पासपोर्ट की भी हो रही पहल : जयशंकर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हर लोकसभा क्षेत्र में खुलेंगे पासपोर्ट सेवा केंद्र, ई-पासपोर्ट की भी हो रही पहल : जयशंकर

By @dmin
Published: June 24, 2020
Share
हर लोकसभा क्षेत्र में खुलेंगे पासपोर्ट सेवा केंद्र, ई-पासपोर्ट की भी हो रही पहल : जयशंकर
हर लोकसभा क्षेत्र में खुलेंगे पासपोर्ट सेवा केंद्र, ई-पासपोर्ट की भी हो रही पहल : जयशंकर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर देश और देश के बाहर पासपोर्ट जारी करने वाले भारतीय अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान उनके कार्य की प्रशंसा की तो देश में पासपोर्ट सेवा केंद्रों की संख्या बढ़ाने की योजना और ई-पासपोर्ट पर भी चर्चा की। 
जयशंकर ने कहा, पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर मैं भारत और विदेश में हमारे सभी पासपोर्ट जारी करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करना चाहता हूं। हम बहुत अलग परिस्थितियों में बैठक कर रहे हैं। मैंने देखा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के बीच आप सभी ने सार्वजनिक आवश्यकताओं को बदलने के लिए कितने बेहतर तरीके से प्रतिक्रिया दी है।

We intend to open Post Office Passport Seva Kendras in every Lok Sabha constituency where no PSK exist today. We've so far been able to provide for 488 Lok Sabha constituencies. This process which we were going forward with very ambitiously,stopped momentarily due to COVID19:EAM https://t.co/wocAwq2FFT

— ANI (@ANI) June 24, 2020

विदेश मंत्री ने कहा, हम ऐसे हर लोकसभा क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का विचार कर रहे हैं, जहां आज की तारीख में कोई पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक हम 488 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में यह सेवा प्रदान करने में सक्षम हुए हैं। लगातार आगे बढ़ रही यह महत्वाकांक्षी प्रक्रिया कोरोना के चलते कुछ समय के लिए रुकी है। 
जयशंकर ने कहा, हम चिप-सक्षम ई-पासपोर्ट के लिए भारतीय सुरक्षा प्रेस नासिक और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के साथ काम कर रहे हैं। ई-पासपोर्ट का परिचय हमारे यात्रा दस्तावेजों की सुरक्षा को मजबूत करेगा। इस उत्पादन के लिए खरीद प्रक्रिया चल रही है और मैं इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दूंगा।

We're working with Indian Security Press Nashik&National Informatics Centre for chip-enabled e-passport. Introduction of e-passport will strengthen security of our travel documents. Procurement process for this production is underway&I would emphasize the need to hasten that: EAM

— ANI (@ANI) June 24, 2020

क्या है पासपोर्ट सेवा दिवस

साल 1966 तक पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को प्रशासनिक अनुदेशों के द्वारा विनियमित किया जाता था । पासपोर्ट जारी किए जाने संबंधी शक्तियों का प्रयोग सरकार द्वारा भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची-1, मद संख्या 19 के साथ पठित अनुच्छेद 73 के आधार पर किया जाता था । हालांकि, संसद सत्र के रूप में नहीं था, इसलिए सरकार ने पासपोर्ट अध्यादेश 1967 प्रख्यापित किया और छह माह के बाद इसे वर्तमान पासपोर्ट अधिनियम, 1967 से प्रतिस्थापित कर दिया, जो 24 जून, 1967 से प्रवृत्त हुआ। इस दिन को अब पासपोर्ट सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हवाई सफर: अब किस्तों में करें टिकटों का भुगतान, कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला
हादसा : बस और डंपर की टक्कर में सात लोगों की मौत, 13 अन्य घायल
जहर वाला पानी पिलाकर 58 गायों की ले ली जान, नौकरी से हटाए जाने पर यूं निकाला गुस्सा
बूढ़ादेव महोत्सव में सीएम की बड़ी घोषणा, बनेगा 100 सीटर छात्रावास… 127 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
एनएमडीसी ने घटाईं लौह अयस्क की कीमतें, छत्तीसगढ़ के इस्पात उद्योगों को मिलेगा लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूपीए और चीनी सरकार के बीच 2008 में हुए समझौते के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
Next Article The book 'Run 3-2-1' by Commerce teacher Dr. Santosh Rai कामर्स गुरु डॉ संतोष राय की किताब ‘3-2-1 भागो’ : युवाओं को कर रहा आकर्षित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?