राजनांदगांव। जिले में आज यहां के विधायक को भी कोरोना ने अपनी चनेट में ले लिया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगांव से कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विधायक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं उनके परिवार के सदस्यों को होम आइसोलेट कर दिया गया है. जबकि विधायक से सीधे संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज जिले में कोरोना के 15 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनमें 2 राजनांदगांव से 7, डोंगरगांव से 1, खैरागढ़ से 2 और बागनदी से 1, जबकि 1 मरीज मोहला से शामिल है।




