ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भोजपुरी फिल्मों का ‘इंस्पेक्टर’ निकला कार चोर, बैंकाक में होटल खोलने के लिए चुराता था लग्जरी कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भोजपुरी फिल्मों का ‘इंस्पेक्टर’ निकला कार चोर, बैंकाक में होटल खोलने के लिए चुराता था लग्जरी कार

By @dmin
Published: June 22, 2020
Share
भोजपुरी फिल्मों का 'इंस्पेक्टर' निकला कार चोर, बैंकाक में होटल खोलने के लिए चुराता था लग्जरी कार
भोजपुरी फिल्मों का 'इंस्पेक्टर' निकला कार चोर, बैंकाक में होटल खोलने के लिए चुराता था लग्जरी कार
SHARE

लखनऊ (एजेेंसी)। यूपी के लखनऊ में चोरी की गई लग्जरी कार बेचने वाले गैंग पुलिस की पकड़ में आया है। जिनमें कार बाजार मालिक, स्क्रैप कारोबारी व भोजपुरी फिल्म कलाकार समेत अन्य शामिल हैं। इनके पास से चोरी की 50 लग्जरी कारें बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों व चोरी की एक हजार से अधिक गाडिय़ों की बिक्री का खुलासा हुआ है। इनकी धरपकड़ और गाडिय़ां बरामद करने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में छापेमारी की जा रही है।

बैंकाक में होटल खोजना चाहते हैं कार चोर

फर्जीवाड़े में गिरफ्तार नासिर खान उर्फ छोटी पुलिस भोजपुरी फिल्मों का कलाकार है। उसने भोजपुरी फिल्म ‘मुकद्दर’, ‘बागी एक योद्धा’ व ‘मुकद्दर का सिकंदर’ में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है। वहीं, असल जिंदगी में वह चोरी की गाडिय़ों का धंधा कर रहा था। इंस्पेक्टर क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े जाने पर नासिर ने खुद को धासू न्यूज पोर्टल का वरिष्ठ पत्रकार बताते हुए रौब जमाने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस के सामने उसकी एक नहीं चली।एडीसीपी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त हुसैनाबाद निवासी रिजवान बीते दो दशकों से गाडिय़ों की खरीद-फरोख्त का व्यवसाय कर रहा है। वह चोरी की गाडिय़ों के इंजन व चेचिस नंबर में हेराफेरी करता और फिर इन्हें ओएलएक्स या फिर कार डीलरों के माध्यम से ग्राहकों को बेचता था।
रिजवान ने कबूला कि उसने इस धंधे से करोड़ों रुपये अर्जित किए, जिससे लखनऊ व आसपास के जनपदों में कई प्रॉपर्टी खरीदी। अब वह बैंकॉक में होटल खोलने की योजना बना रहा था। उसे नेपाल के रास्ते बैंकॉक जाना था, लेकिन लॉकडाउन होने के चलते वह यह काम नहीं कर सका। पुलिस के मुताबिक रिजवान स्थायी रूप से बैंकॉक में ठिकाना बनाने की तैयारी कर रहा था, ताकि घालमेल का खुलासा होने पर पुलिस उसे पकड़ न सके। एसीपी ने बताया कि रिजवान के कई सफेदपोश लोगों से सम्बंध हैं। उसके पकड़े जाने पर कई कद्दावर लोगों ने पुलिस को फोन करके उसकी पैरवी भी की थी।

प्रदेश में धान खरीदी का आंकड़ा 8.66 लाख मीटरिक टन के पार
सात घंटे तक लगाए अस्पतालों के चक्कर, बेड नहीं मिला तो मरीज को रास्ते में छोड़ गई एंबुलेंस
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में युवक ने खुद को लगाया आग, किसानों ने यात्रा के रास्ते में फेंके लहसुन, राज्य सरकार के खिलाफ कह दी ये बड़ी बात
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डेढ़ दशक से गले की बढ़ती गांठ से परेशान महिला का सफल ऑपरेशन
निगम का अफसर बताकर पीएम आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत ने पहाड़ों पर लड़ने में महारत हासिल सैन्य टुकड़ियों को LAC पर तैनात किया भारत ने पहाड़ों पर लड़ने में महारत हासिल सैन्य टुकड़ियों को LAC पर तैनात किया
Next Article Monsoon active: continuous rains for the last 24 hours, water filled in field barns मानसून सक्रिय: पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही है बारिश, खेत खलिहानों में भरा पानी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?