ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहीद कुंदन के किसान पिता को बेटे पर गर्व, बोले- दोनों पोते को भी भेजूंगा सेना में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

शहीद कुंदन के किसान पिता को बेटे पर गर्व, बोले- दोनों पोते को भी भेजूंगा सेना में

By @dmin
Published: June 17, 2020
Share
शहीद कुंदन के किसान पिता को बेटे पर गर्व, बोले- दोनों पोते को भी भेजूंगा सेना में
शहीद कुंदन के किसान पिता को बेटे पर गर्व, बोले- दोनों पोते को भी भेजूंगा सेना में
SHARE

सहरसा (एजेंसी)। देश की अखंडता और संप्रभुता को सुरक्षित रखने के लिए लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में बिहार के सहरसा जिले के कुंदन कुमार शहीद हो गए। उनकी शहादत पर उनके किसान पिता को गर्व है।
वीरगति को प्राप्त होने वाले सहरसा के विशनपुर पंचायत के आरण गांव के रहने वाले शहीद कुंदन के किसान पिता निमेन्द्र यादव ने कहा कि- देश के लिए बेटा शहीद हुआ है। उन्होंने कहा कि कुंदन के दोनों बेटे और अपने पोते को भी सेना में भेजेंगे।
उल्लेखनीय है कि लद्दाख के गलवान घाटी के पास सोमवार की देर रात चीनी सैनिकों के साथ झड़प में बिहार के सहरसा जिले का बेटा कुंदन कुमार शहीद हो गए।देश की सीमा को सुरक्षित रखने के लिए किसान निमेन्द्र यादव के बेटे कुंदन वीरगति को प्राप्त हुए। कुंदन वर्ष 2012 में सेना में शामिल हुए थे।
मंगलवार की रात करीब दस बजे सेना के अधिकारी ने पिता को फोन कर उनके बेटे के शहीद होने की जानकारी दी। बेटे की शहादत की खबर मिलते ही शहीद सैनिक कुंदन कुमार के विशनपुर पंचायत के आरण गांव के लोग स्तब्ध हैं।

#WATCH Bihar: Father of Sepoy Kundan Kumar, who lost his life in #GalwanValley of Ladakh on June 15-16, says, "My son sacrificed his life for the nation. I have two grandsons, I will send them too." pic.twitter.com/WHkkJw0HEX

— ANI (@ANI) June 17, 2020

शहीद कुंदन कुमार के परिजनों ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि फोन से सूचना मिली है। शहीद सैनिक कुंदन कुमार की शादी मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाने के इनरबा गांव में बेबी कुमारी से हुई थी। कुंदन को छह साल और चार साल के दो बेटे हैं।
परिजनों के मुताबिक शहीद का पार्थिव शव देर रात तक पंहुचने की संभावना है। जिसके बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मनरेगा का लाभ दिलाने का झांसा देकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1259 नए कोरोना केस…. 13 मरीजों की मौत
Big News: Registry of Lease: बीएसपी आवासों की रजिस्ट्री के लिए भागीरथ बने विधायक देवेन्द्र
मुख्यमंत्री ने कतकालो जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण
वनडे क्रिकेट हुआ 51 साल का, बारिश के चलते आज ही के दिन हुआ था इसका जन्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक्टर सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद सलमान खान, करण जौहर समेत 8 पर केस दर्ज
Next Article MTech and PhD researcher turned out to be a rookie wandering in Bhilai Power House area: Cantonment Police returns to its home भिलाई पावर हाउस क्षेत्र में घूमने वाला विक्षिप्त निकला एमटेक व पीएचडी शोधकर्ता: छावनी पुलिस की सजगता से लौटा अपने घर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?