ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 204 रनों का टारगेट साबित हुआ बौना, ऑकलैंड में 6 विकेट से जीता भारत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

204 रनों का टारगेट साबित हुआ बौना, ऑकलैंड में 6 विकेट से जीता भारत

By @dmin
Published: January 24, 2020
Share
SHARE

टीम इंडिया ने ऑकलैंड टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 203 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 19 ओवर में 4 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. केएल राहुल ने 56 रन बनाए जबकि कोहली ने 45 रनों की पारी खेली.
भारत की शुरुआत खराब रही, रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका 16 रनों के कुल स्कोर लगा. रोहित शर्मा को मिशेल सेंटनर ने रॉस टेलर के हाथों कैच आउट करा दिया. रोहित 7 रन बनाकर आउट हुए. रोहित के आउट होने के बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की पार्टनरशिप की. केएल राहुल 27 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. राहुल ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जमाए. राहुल को आउट कर ईश सोढ़ी ने भारत को दूसरा झटका दिया.
केएल राहुल के आउट होने के बाद विराट कोहली भी चलते बने. ब्लेयर टिकनेर ने कोहली को मार्टिन गप्टिल के हाथों कैच आउट करा कर भारत को तीसरा झटका दे दिया. विराट कोहली 45 रन बनाकर आउट हुए. कोहली ने अपनी 32 गेंदों की पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया.

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 204 रनों का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 203 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया. न्यूजीलैंड की तरफ से कोलिन मुनरो ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए. वहीं, रॉस टेलर ने 54 रन बनाए. जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 51 रनों की पारी खेली.भारत की ओर से युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने एक-एक सफलता हासिल की. मोहम्मद समी और शिवम दुबे काफी महंगे साबित हुए. शमी ने चार ओवर में 53 रन खर्च किए जबकि शिवम ने तीन ओवर में 44 रन दिए.न्यूजीलैंड की तरफ से कोलिन मुनरो और मार्टिन गप्टिल ओपनिंग के लिए उतरे. इन दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और 7.5 ओवर में 80 रन बोर्ड पर दांग दिए. आठवें ओवर में मार्टिन गप्टिल को भारत के युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे ने बॉउंड्री लाइन पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया. मार्टिन गप्टिल 30 रन बनाकर आउट हुए.इसके बाद मुनरो ने कप्तान केन विलियमसन के साथ पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया. कोलिन मुनरो ने 36 गेंदों पर अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया. मुनरो 116 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे. मुनरो ने 42 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए. मुनरो का विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिया. कोलिन डी ग्रैंडहोम (0) को 117 के कुल स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने आउट किया. अब कप्तान का साथ देने रॉस टेलर आए और दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलना शुरू किया. 178 के कुल स्कोर पर केन विलियमसन आउट हुए. केन विलियमसन ने 26 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्के लगाए.न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 26 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए. केन विलियमसन को युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट करा कर न्यूजीलैंड को चौथा दिया. केन विलियमसन का स्थान लेने आए विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट (1) को जसप्रीत बुमराह ने सस्ते में पवेलियन लौटाया, लेकिन टेलर एक छोर पर जोरदार बल्लेबाजी करते रहे. टेलर ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया. टेलर ने अपनी नाबाद पारी में 27 गेंदों का सामना कर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए. मिशेल सेंटनर दो रनों पर नाबाद लौटे.

भारत ने न्यूजीलैंड को दी पहले बैटिंग

भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इस मैच में विराट कोहली ने ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया. ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को मौका दिया गया, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी करेंगे.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वॉशिंगटन सुंदर की जगह रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी की जगह शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड ने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को मात देकर उसके खिताब जीतने के अभियान को रोक दिया था.

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में अब तक 5 टी-20 खेले हैं, लेकिन जीत सिर्फ एक में ही मिली. दोनों देशों के बीच अब तक 11 टी-20 हुए. टीम इंडिया ने 3 में जीत दर्ज की, जबकि 8 मैच हारे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक न्यूजीलैंड में दो द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई हैं. इन दोनों ही टी-20 सीरीज में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है.

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड (टी-20 इंटरनेशनल सीरीज)

1. भारत बनाम न्यूजीलैंड – 2 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज (2008-2009) – न्यूजीलैंड 2-0 से जीता

2. भारत बनाम न्यूजीलैंड – 3 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज (2018-2019) – न्यूजीलैंड 2-1 से जीता

न्यूजीलैंड की धरती पर भारत को केवल एक ही टी-20 इंटरनेशनल मैच में जीत नसीब हुई है. जबकि बाकी के सभी चार मैचों में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया है.

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड (टी-20 इंटरनेशनल मैच)

1. भारत बनाम न्यूजीलैंड – 25 फरवरी 2009 – क्राइस्चर्च – न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता

2. भारत बनाम न्यूजीलैंड – 27 फरवरी 2009 – वेलिंगटन – न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता

3. भारत बनाम न्यूजीलैंड – 6 फरवरी 2019 – वेलिंगटन – न्यूजीलैंड 80 रनों से जीता

4. भारत बनाम न्यूजीलैंड – 8 फरवरी 2019 – ऑकलैंड – भारत 7 विकेट से जीता

5. भारत बनाम न्यूजीलैंड – 10 फरवरी 2019 – हेमिल्टन – न्यूजीलैंड 4 रन से जीता

फुटबॉलर पीके बनर्जी की हालत बेहतर
एक ही जीवन में दो स्तरों पर जीने को विवश हैं नारियां
आम आदमी पार्टी ने शुरू किया सदस्यता अभियान, नम्बर किया जारी
ग्लव्ज फटे, बैट टूट गया, पिता की जेब में बचे सिर्फ 280 रुपए, फिर भी नहीं टूटी हिम्मत
टीम इंडिया पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सात बकायादारों ने जमा कराये 3,43,285 रु0 बकाया टैक्स
Next Article ओलंपिक पदक की तैयारियों में लगी हैं सिंधू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?