ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्पण वेबसाईट के जरिए होगी राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की निगरानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

दर्पण वेबसाईट के जरिए होगी राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की निगरानी

By @dmin
Published: June 10, 2020
Share
SHARE
  • मुख्यमंत्री फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आम-नागरिकों तक पहुँचाने हेतु वेबसाईट एवं मोबाइल एप का लोकार्पण
  • एक क्लिक पर योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध
  • सुराजी गांव और फ्लैगशिप योजनाओं के लिए बनाई गयी है मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाईट
  • प्रत्येक योजनाओं के लिए मोबाइल एप का भी निर्माण
  • रियल टाइम अपडेट होंगे सभी योजनाओं के डेटा
  • पोर्टल द्वारा नागरिक सीधे मुख्यमंत्री से कर सकेंगे संवाद

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के पहले मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाईट और मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इस वेबसाईट के जरिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना सहित अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर सकेंगे वहीं इस वेबसाईट और मोबाइल एप के जरिए आमजन इन योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इस वेबसाईट और मोबाइल एप का निर्माण चिप्स द्वारा किया गया है।
श्री भूपेश बघेल ने चिप्स के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल और मोबाइल एप के जरिए जहां सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय से योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और निगरानी होगी वहीं दूसरी ओर योजनाओं की समस्त जानकारी वास्तविक समय पर आम-नागरिकों के लिए भी उपलब्ध रहेंगी।
श्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस पोर्टल द्वारा समस्याओं के समाधान भी उपलब्ध कराए जायेंगे। मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना अंतर्गत नागरिक अपनी समस्याओं और जानकारियों की फोटो खींच कर एप में तत्काल भेज सकते हैं, जिसे एडमिन पैनल के माध्यम से निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारी को भेजा जाएगा और निराकरण होने तक निगरानी की जायेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल और मोबाइल एप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि हम नो पेपर मूल्यांकन और रियल टाइम मानिटरिंग की ओर बढ़ रहे हैं। स्कूल और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने दर्पण वेबसाइट और मोबाईल एप की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आर.पी.मंडल, अपर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री समीर विश्नोई तथा मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव सुश्री सौम्या चौरसिया सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना (नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी) सहित महात्मा गाँधी की जयंती 02 अक्टूबर 2019 के दिन शुरू की जन-कल्याणकारी योजनाओं को इसमें शामिल किया गया है। इन योजनाओं में सुराजी गांव योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना प्रमुख है। चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री समीर विश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल और मोबाइल एप में आम-नागरिकों के लिए अनेक सुविधाएँ दी जा रही है। वेबसाईट में ‘मुख्यमंत्री जी से बातचीतÓ के अंतर्गत आम जन अपने विचार साझा कर सकते हैं। इसमें करोना के समाधान भी बताये गये हैं। मुख्यमंत्री जी से संवाद करने के लिए सीधे लिख सकते हैं, सोशल मीडिया एकाउंट से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा दर्पण में सभी प्रमुख योजनाओं की हर प्रकार की जानकारी आंकड़ों के साथ भी उपलब्ध कराई गयी है जैसे- नरवा योजना के अंतर्गत स्वीकृत नालों की कार्य प्रगति, सर्वे अनुसार लक्ष्य, घटकवार रिपोर्ट, योजना की सफलता की झलकियाँ आदि को विस्तार से बताया गया है।

आजादी का अमृत महोत्सव चित्र प्रदर्शनी में जीवंत हो उठा बापू का दांडी मार्च
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुआ तबादला: सौमिल रंजन चौबे को मिली जनसंपर्क के उपसचिव के साथ संवाद के एडिश्नल सीईओ पद… देखें पूरी सूची
देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच रही जशपुर की नाशपाती
मौसम विभाग की चेतावनी: बारिश के बीच उठ सकता है भीषण चक्रवात ‘मोचा’, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
Gustakhi Maaf: खोदा पहाड़, निकला मुसवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घर जैसा माहौल भा रहा प्रवासी श्रमिकों को क्वॉरेंटाईन सेंटर में गर्भवती महिलाओं की हो रही विशेष देखभाल घर जैसा माहौल भा रहा प्रवासी श्रमिकों को क्वॉरेंटाईन सेंटर में गर्भवती महिलाओं की हो रही विशेष देखभाल
Next Article कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?