ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री नेे निजी क्षेत्र की पहली फ्रोजन फूड इकाई गोल्ड का किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

मुख्यमंत्री नेे निजी क्षेत्र की पहली फ्रोजन फूड इकाई गोल्ड का किया शुभारंभ

By @dmin Published June 9, 2020
Share
Chief Minister inaugurates first private sector frozen food unit Gold
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ में निजी क्षेत्र की पहली फ्रोजन फूड इकाई गोल्ड का शुभारंभ किया। यह इकाई रायपुर के उरला क्षेत्र के बोरझरा में स्थित है। गोयल ग्रुप द्वारा प्रारंभ की गई इस इकाई में शाकाहारी फूड प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना काल में जब लोगों का रोजगार छूट रहा है, प्रदेश में एक नई फैक्टरी शुरू हुई, जिसमें स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। श्री बघेल ने इस अवसर पर गोयल ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन श्री सुरेश गोयल सहित ग्रुप से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब इस फैक्ट्री के उत्पादों का छत्तीसगढ़ में और छत्तीसगढ़ के बाहर देश-विदेश के लोग उपयोग करेंगे तो उन्हें छत्तीसगढ़ की माटी की सोंधी महक का अहसास होने लगेगा।

मुख्यमंत्री बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बोरझरा स्थित इस इकाई में उपस्थित लोगों से रूबरू हुए, जहां गोयल ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन श्री सुरेश गोयल, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा सहित ग्रुप के सदस्य और कर्मियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने फैक्ट्री में काम कर रही लक्ष्मी निषाद और भूमिका ठाकुर से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कोरोना काल में उन्हें अपने गांव के पास ही काम मिला है, जिससे काफी राहत मिली है।

गोयल समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेन्द्र गोयल ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ का पहला फ्रोजन फूड उद्योग है। इसके खाद्य उत्पाद शत प्रतिशत शुद्ध और शाकाहारी है। इसमें शाकाहारी उपभोक्ताओं को नए विकल्प मिलने लगेंगे । साथ ही इस उत्पाद को बनाने में किसी भी प्रकार के प्रिजरवेटिव केमिकल एवं आर्टिफिशियल कलर का उपयोग नहीं किया गया है । उन्होंने बताया कि जहां इस उद्योग में 60 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार दिया गया है वहीं काम-काज के सुचारू संचालन के लिए उनकी स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। वहां कार्यरत लोगों के लिए सेनेटाईजर, मास्क की व्यवस्था के साथ उन्हें फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin June 9, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article EGCA Lounch: अब एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी डीजीसीए की 298 सेवाएं बड़ी खबर: ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनकी मां में दिखे कोरोना के लक्षण, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
Next Article ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस कुएं में लगी भीषण आग, NDRF की टीम घटनास्थल पर मौजूद ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस कुएं में लगी भीषण आग, NDRF की टीम घटनास्थल पर मौजूद

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?