ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तथाचार्य एक ऐसा किरदार है जिसने मुझे अभिनय के नौ रसों को निभाने का दिया मौका: पंकज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

तथाचार्य एक ऐसा किरदार है जिसने मुझे अभिनय के नौ रसों को निभाने का दिया मौका: पंकज

By @dmin
Published: June 9, 2020
Share
SHARE

बेहद प्रतिभाशाली, कलाकार पंकज बेरी सोनी सब के ‘तेनाली रामा में तथाचार्य की अपनी भूमिका के लिये ज्यादा जाने जाते हैं। अपने शानदार अभिनय से वह लोगों का दिल जीत रहे हैं। ‘तेनाली रामा पंडित रामा कृष्णा की चतुराई भरी कहानियों और अपने प्रतिद्वंद्वी तथाचार्य के साथ खट्टी-मीठी नोंकझोंक से देशभर में लाखों दिलों पर राज कर रहा है।

पिछले दो महीने से घर पर रहें और सुरक्षित रहें, मंत्रा का पालन कर रहे पंकज बेरी को सेट की वह मौज-मस्ती बड़ी याद आ रही है। खासकर, तथाचार्य के अपने किरदार में आने की कमी उन्हें खल रही है। अपनी बात रखते हुए, पंकज बेरी कहते हैं, मुझे ‘तेनाली रामा के सेट पर ना जा पाना बहुत खल रहा है। इस खाली समय में मुझे वाकई ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं बेहद खुशकिस्मत हूं कि मुझे तथाचार्य जैसा विविधतापूर्ण किरदार निभाने का मौका मिला। दर्शकों ने इस किरदार को जितना प्यार और सपोर्ट दिया है उससे मुझे बेहद खुशी का अनुभव होता है। इस भूमिका और किरदार में अभिनय के सारे नौ रस (9 भाव) मौजूद हैं। किसी भी कलाकार के लिये यह एक शानदार मौका है कि वह नौ रसों को निभा पाये। तथाचार्य पूर्ण संतुष्टि देने वाला किरदार है। इस समय घर पर किस तरह वक्त बिता रहे हैं, इस बारे में पंकज कहते हैं, यह एक मुश्किल समय है, खासकर उन लोगों के लिये, जिन्हें कि लंबे समय तक घर से बाहर रहने की आदत रही हो। मुझे लगता है कि आशावादी रहना सबसे जरूरी है। मैंने तय किया है कि मैं नकारात्मक विचार दिमाग में घर नहीं करने दूंगा। मैंने घर के कामों की जिम्मेदारी भी उठा ली है और इसमें परिवार के रूप में हम सब ज्यादा से ज्यादा एक साथ अपना वक्त बिता रहे हैं। मेरी पत्नी स्वादिष्ट कश्मीरी पकवानों से सबको बिगाडऩे का काम कर रही हैं।

‘तेनाली रामा के फैन्स तथा दर्शकों को अपना मैसेज देते हुए, वह कहते हैं, यह कठिन समय है लेकिन मैं लोगों से विनती करना चाहूंगा कि मजबूत बने रहें और अपने परिवार तथा करीबियों के साथ क्वालिटी टाइम बितायें। यदि आप अपने परिवार से दूर हैं तो उनसे वीडियो कॉल के जरिये जुडिय़े या फिर फोन कॉल करें। हम जल्द ही इस परेशानी से बाहर आ जायेंगे। तब तक के लिये घर पर रहिये और सुरक्षित रहिये।

2020 की क्रिसमस पर रिलीज होगी आमिर खान की “लाल सिंह चड्ढा”
कार्तिकेय 2: धर्म और आधुनिकता का सटीक सम्मिश्रण, कृष्ण के आकर्षण से सधी कहानी
राम चरण ने खत्म की भाषाओं की बहस, कहा – पूरे देश की एक ही भाषा है, सिनेमा की
शिल्पा शेट्टी का विवादों से रहा है गहरा नाता, एक बार तो गैर जमानती वारंट हो गया था जारी…
सूर्या 42 का मोशन पोस्टर हुआ आउट: पैन इंडिया नहीं बल्कि पैन ग्लोबल होगी फिल्म…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं प्रवासी मजदूरों पर SC का आदेश- 15 दिन में श्रमिकों को वापस भेजा जाए
Next Article बीएफएफ डे के मौके पर एण्ड टीवी के कलाकारों ने कहा, ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?