ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोगों के लिए 11 जून से कर पाएंगे तिरुपति बालाजी के दर्शन: हर घंटे में केवल 500 लोगों को मिलेगी अनुमति
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लोगों के लिए 11 जून से कर पाएंगे तिरुपति बालाजी के दर्शन: हर घंटे में केवल 500 लोगों को मिलेगी अनुमति

By @dmin Published June 6, 2020
Share
SHARE

तिरुपति (एजेंसी)। देशभर में कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद आठ जून से धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की तैयारी चल रही है। तिरुपति बालाजी में भी यह तैयारी जोरों पर है। सरकारी दिशानिर्देशों के मुताबिक, आठ जून से तिरुपति बालाजी मंदिर के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। वहीं आम लोग 11 जून से बालाजी के दर्शन कर पाएंगे।

Contents
8 से 10 जून मंदिर कर्मियों के परिवार के लिएमंदिर ने जारी किए यह दिशानिर्देश

बता दें कि तिरुपति बालाजी मंदिर 20 मार्च से बंद है। अब जब मंदिर को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है तो इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। मंदिर में कोरोना के टेस्ट के लिए स्थायी कैंप होगा, जिसमें रोज 200 कर्मचारियों और श्रद्धालुओं का रैंडम टेस्ट होगा। कुल 6000 लोगों में 3000 लोग वीआईपी टिकट पर (300 प्रति व्यक्ति) दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए भी ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग 8 जून को सुबह शुरू हो जाएगी। 

8 से 10 जून मंदिर कर्मियों के परिवार के लिए

आठ से 10 जून तक मंदिर के कर्मचारियों और उनके परिवार ही दर्शन कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें भी ऑनलाइन टाइम स्लॉट बुक करना होगा। 11 जून से सुबह 6.30 से शाम 7.30 तक मंदिर में आम लोग दर्शन कर पाएंगे। दिशानिर्देशों के मुताबिक, एक दिन में केवल 6000 लोगों के दर्शन हो सकेंगे। हर घंटे में केवल 500 लोगों को अनुमति मिल पाएगी। इस संबंध में  तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् ट्रस्ट ने ये भी साफ किया है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक 10 से कम और 65 साल से अधिक आयु वाले लोगों को दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मंदिर ने जारी किए यह दिशानिर्देश

  • मंदिर के कर्मचारी 6 और 7 जून को इंट्रानेट के जरिए दर्शन की अनुमति ले पाएंगे। शुरुआती तीन दिन 8, 9 और 10 जून को मंदिर के कर्मचारी और उनके परिजनों को दर्शन की अनुमति रहेगी। मंदिर में कुछ 21 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं। 
  • 10 जून से लोकल दर्शनार्थियों के लिए टोकन काउंटर खुलेंगे। हर घंटे में केवल 500 लोगों को अनुमति मिल पाएगी। 
  • 11 जून से 3000 लोगों के लिए 300 रुपए वाले वीआईपी दर्शन टिकट उपलब्ध होंगे। इसकी बुकिंग ऑनलाइन ही होगी। इसके लिए ऑनलाइन कोटा 8 जून से ही शुरू हो जाएगा। लोग अपनी मनचाही तारीख के लिए टिकट बुक करा पाएंगे। 
  • गांवों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी ऑनलाइन अनुमति अनिवार्य होगी। इसके लिए पंचायत कर्मचारी ग्रामीणों की सहायता करेंगे। 
  • वीआईपी दर्शन सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक होंगे। इसके लिए भी वीआईपी को सेल्फ प्रोटोकॉल में ही जाना होगा। कोई सिफारिश पत्र नहीं दिया जाएगा। 
  • मंदिर में श्रीवारी हुंडी के नजदीक श्रद्धालुओं को हैंड सेनेटाइडर दिया जाएगा। 
  • मंदिर में मास्क लगाना, हैंड सैनिटाइज करना, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल टैम्परेचर आदि चीजें अनिवार्य होंगी। 
  • मंदिर में श्रद्धालुओं को जो रूम धर्मशालाओं में अलॉट किया जाएगा वो एक बार खाली होने के बाद दोबारा किसी दूसरे को 12 घंटे बाद ही दिया जाएगा। रूम को हर दो घंटे में सेनेटाइज किया जाएगा। 
  • धर्मशालाओं के कमरे भी ऑड-इवन फार्मूला के आधार पर आरक्षित किए जाएंगे। एक कमरे में अधिकतम दो लोग रह सकेंगे। 24 घंटे से ज्यादा के लिए रूम नहीं दिया जाएगा। 
  • मंदिर को हर दो घंटे में सैनिटाइज किया जाएगा। 
  • मंदिर में शादियों के लिए भी 50 लोगों से ज्यादा अनुमति नहीं दी जाएगी। 

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin June 6, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खत्म होगा कोरोना का कहर? अमेरिकी कंपनी ने शुरू किया कोविड-19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल यहां न्यायपालिका तक पहुंचा कोरोना, दो जज पाए गए पॉजिटिव
Next Article Collector Brown arrived to see Nimarnadheen Shaheed Park, said: After completion, the Center of Attraction in the city will be Shaheed Park निमार्णाधाीन शहीद पार्क देखने पहुंचे कलेक्टर भूरे, कहा: पूरा बनने पर शहर में सेंटर आफ अट्रैक्शन होगा शहीद पार्क

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?