ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन के दौरान महिला थाना की बड़ी उपलब्धि: घरेलू हिंसा के कई मामलों को काउंसलिंग से सुलझाया, दर्ज हुआ केवल एक मामला
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
October 24, 2026
फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और सॉफ्ट टेनिस की विभिन्न आयु वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं
सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ
October 24, 2026
जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
October 24, 2026
शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल
October 24, 2026
दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश
October 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लॉकडाउन के दौरान महिला थाना की बड़ी उपलब्धि: घरेलू हिंसा के कई मामलों को काउंसलिंग से सुलझाया, दर्ज हुआ केवल एक मामला

By @dmin Published June 5, 2020
Share
SHARE

भिलाई। कोरोना संक्रमण के दौरान देशभर में लॉकडाउन की घोषणा के बाद घरेलू हिंसा में बढ़ोत्तरी हुई। अक्सर समाचार पत्रों व सोशल मीडिया में घरेलू हिंसा की खबरे आ रही थी। ऐसे में महिला थाना भिलाई नगर द्वारा कई मामलों को काउंसलिंग के जरिए ही सुलझा दिया। बीते 70 दिनों में महिला थाना में घरेलू हिंसा के मामले में केवल एक अपराध दर्ज हुआ। सही मायनों में महिला थाना के लिए यह एक उपलब्धि है।

Contents
काउंसलिंग से सुलझाए सभी मामलेकोरोना संक्रमण को देखते हुए की गई बेहतर व्यवस्था

लॉकडाउन के दरमियान महिला थाना की व्यवस्थाओं को प्रभारी वी प्रभा राव ने बताया कि हमने सोशल डिस्टेंसिंक का पालन करते हुए कई मामलों में समझौता कराया। प्रभाराव बताती हैं कि लॉकडाउन के दौरान बेशक घरेलू हिंसा में बढ़ोत्तरी हुई। इसका एक कारण लोगों के पास काम न होना और खर्च के लिए पैसे न होना। इसका सीधा असर घर की महिलाओं पर पड़ा। छोटी छोटी बातों पर ही झगड़े होने लगे। पिछले 70 दिनों में ऐसी कई शिकायतें आई जिसमें महिलाओं पर हिंसा हुई।

काउंसलिंग से सुलझाए सभी मामले

महिला थाना प्रभारी वी प्रभा राव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर मामले छोटे बड़े झगडें ही होते थे। इन मामलों में अक्सर पति द्वारा पत्नी की पिटाई, गाली गलौच आदि के मामले आते थे। हमारे पास जो भी मामला आया उसमें काउंसलिंग कराकर आपसी समझौता कराने का प्रयास किया गया। हमारा प्रयास सफल भी हुआ। हमने 100 फीसदी मामले काउंसलिंग के जरिए सुलझा लिए। एक मामले में अपराध किया गया लेकिन वह मामला लॉकडाउन के पहले का था जिस पर केस दर्ज करने का निर्णय पहले ही हो गया था। बहरहाल महिला थाने का यही प्रयास है किसी का घर न टूटे।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए की गई बेहतर व्यवस्था

महिला थाने में कोरोना संक्रमण को देखते हुए बेहतर व्यवस्था भी की गई है। आने वाली शिकायतों में काउंसलिंग के लिए एक अलग से कमरा बनाया गया है। जिसमें बीच से पारदर्शी परदा लगाया गया जिसके एक ओर शिकायत कर्ता और दूसरी ओर महिला थाने की टीम बैठती है। इसप्रकार सोशल डिस्टेसिंग व सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। महिला थाना प्रभारी प्रभा राव ने कोरोना काल में आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह वायरस काफी खतरनाक है और इससे सावधनी व सुरक्षा नियमों को अपनाकर ही बचा जा सकता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों को पूर्णत: पालन करें और कोरोना की लड़ाई में सरकार का साथ दें।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर

शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल

दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश

@dmin June 5, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरबा में फिर से कोरोना ब्लास्ट: प्रदेश में मिले 63 कोरोना पॉजिटिव, अकेले कोरबा में 40 नए मामले
Next Article बिग ब्रेकिंग: टाउनशिप में मिला पहला पॉजिटिव केस, बीएसएफ जवान निकला कोरोना संक्रमित, हाल ही में लौटा था दिल्ली से

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?