ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल समिट में पीएम मोदी बोले- दोस्ती में मजबूती का सही समय, दुनिया के लिए होगा अच्छा
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल समिट में पीएम मोदी बोले- दोस्ती में मजबूती का सही समय, दुनिया के लिए होगा अच्छा

By @dmin Published June 4, 2020
Share
भारत और ऑस्ट्रेलिया में 7 समझौते, दोनों देश करेंगे एक दूसरे के सैन्य अड्डों का इस्तेमाल, चीन को चुभेगी यह डील
भारत और ऑस्ट्रेलिया में 7 समझौते, दोनों देश करेंगे एक दूसरे के सैन्य अड्डों का इस्तेमाल, चीन को चुभेगी यह डील
SHARE

नई दिल्ली (एजेेेंसी)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के बीच गुरुवार को पहला वचुर्अल सम्मेलन हुआ। पीएम मोदी ने इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रिश्ते को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि विश्व को कोरोना महामारी से जल्दी निकालने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब लोकतंत्र, कानून के शासन, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सम्मान और पारदर्शिता जैसे मूल्यों को चुनौती दी जा रही है तो भारत और ऑस्ट्रेलिया को साथ मिलकर इन्हें सशक्त करना है। ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।

Contents
पीएम ने कहा- दोस्ती मजबूत करने का सही समयदुनिया को हमसें अपेक्षाएंमोदी ने भारत आने का दिया न्योता

#WATCH Live – PM Narendra Modi & Australia PM Scott Morrison hold first ever 'India-Australia Virtual Summit'. https://t.co/jNzhaz6xeo

— ANI (@ANI) June 4, 2020

पीएम ने कहा- दोस्ती मजबूत करने का सही समय

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रलिया के संबंध विस्तृत होने के साथ गहरे हैं। यह गहराई हमारे साझा मूल्यों, साझा हित, साझा भूगोल और साझा लक्ष्यों से आती है। पिछले कुछ सालों में हमारे सहयोग में अच्छी गति आई है। यह सौभाग्य की बात है कि हमारे संबंधों की बागडोर आप जैसे विजनरी लीडर के हाथ में हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को मजबूत करने के लिए सबसे अच्छा समय है। हमारे पास असीम संभावनाएं हैं। ये संभावनाएं चुनौतियां भी लाती हैं। इन चुनौतियों को कैसे क्षमता में बदला जाए ताकि दोनों देशों के नागरिकों, बिजनस, अकादमीक और रिसर्चर्स के बीच लिंक्स हों और मजबूत बनें। कैसे हमारे संबंध अपने क्षेत्र और विश्व के लिए स्थायित्व का कारक बने। कैसे हम ग्लोबल गुड्स के लिए काम करें इन पर विचार की आवश्यकता है।

दुनिया को हमसें अपेक्षाएं

पीएम मोदी ने कहा कि समकालीन विश्व में देशों की अपेक्षाएं और हमारे नागरिकों की हमसे अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों की वजह से हमारा कर्तव्य है कि हम इन अपेक्षाओं पर खरे उतरें। इसलिए वैश्विक कल्याण के मूल्य, लोकतंत्र, कानून के शासन, स्वतंत्रता, आपसी सम्मान, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का सम्मान और पारदर्शिता आदि को बनाए रखना, सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। यह एक प्रकार से भविष्य के लिए धरोहर है। आज जब अलग-अलग प्रकार से इन मूल्यों को चुनौती दी जा रही है तो हम आपसी संबंधों को मजबूत करके इन्हें सशक्त कर सकते हैं। भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने संबंधों को अपने व्यापक और तेज गति से बढ़ाने को तैयार है। यह ना केवल हमारे दोनों देशों बल्कि इंडो-पैसेफिक क्षेत्र और विश्व के लिए अच्छा है।

मोदी ने भारत आने का दिया न्योता

पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस महामारी ने विश्व में हर प्रकार की व्यवस्था को प्रभावित किया है। हमारे समिट का यह डिजिटल स्वरूप भी इसका उदाहरण है। आपसे इस डिजिटल माध्यम से मिलकर खुशी है लेकिन थोड़ी निराशा है। क्योंकि हमें भारत में आपका स्वागत करने का मौका नहीं मिला। पहले जनवरी और फिर पिछले महीने आपकी प्रतीक्षा कर रहे थे। लेकिन दोनों ही बार यात्रा स्थगित करनी पड़ी। हमारी यह मुलाकात आपकी भारत यात्रा का स्थान नहीं ले सकती। एक मित्र के नाते मेरी गुजारिश है कि आप स्थिति सुधरने के साथ सपरिवार भारत आएं।
बैठक शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से क्विज़ीन (व्यंजन) तक से जुड़े हुए हैं। पीएम ने कहा कि दोनों देशों का रिश्ता मजबूत और भविष्य उज्ज्वल है।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘पीएम स्कॉट मॉरिसन के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वर्चुअल समिट में शामिल होने को लेकर खुशी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा नजदीकी संबंध रहे हैं। जीवंत लोकतंत्र, कॉमनवेल्थ से क्रिकेट और कूजीन तक, लोगों से लोगों का रिश्ता मजबूत है और भविष्य उज्ज्वल।

Glad to be joining the first India-Australia Virtual Summit with you, PM @ScottMorrisonMP.

India-Australia ties have always been close. As vibrant democracies, from Commonwealth to Cricket to even Cuisine, our people-to-people relations are strong and the future is bright! https://t.co/SgTjD8WfjR

— Narendra Modi (@narendramodi) June 4, 2020

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin June 4, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना महामारी के बीच बीएम शाह अस्पताल की पहल: 100 रुपए किया ओपीडी शुल्क
Next Article सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल सीएम बघेल ने कहा: क्वारेंटाइन सेंटरों में रह रहें लोगों को न हो किसी भी प्रकार की दिक्कत, दिए नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?