ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा

By @dmin
Published: June 3, 2020
Share
2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
SHARE

लखनऊ (एजेेंसी)। लॉकडाउन में ढील के साथ ही अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण की प्रक्रिया भी गति पकडऩे लगी है। रामलला के गर्भगृह स्थल के चारों तरफ 11 मई से चल रहा समतलीकरण कार्य लगभग पूरा हो गया है। मंदिर की आधारशिला रखने की रूपरेखा तय की जा रही है। 
उधर, श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य महंत कमलनयन दास ने मंगलवार को कहा कि दिव्य-भव्य राममंदिर 2022 तक तैयार हो जाएगा। शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राममंदिर की आधारशिला रखने के लिए आग्रह किया जाएगा।
महंत कमलनयन दास ने कहा कि रामलला को उनके दिव्य भवन में स्थापित करने के लिए हम इससे और अधिक समय नहीं लेना चाहते। वर्तमान में शासन जैसी अनुमति दे रहा है वैसे मंदिर निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। 
राममंदिर निर्माण के पहले चरण में फाउंडेशन ही तैयार किया जाना है। जिसके लिए गड्ढा खोदने का काम शुरू कर दिया गया है। उधर, एलएंडटी कंपनी के इंजीनियर रामजन्मभूमि परिसर में कैंप कर रहे हैं। 
राममंदिर निर्माण का डायग्राम तैयार कर विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र ही राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र को सौंपी जानी है। वर्ष 2022 में रामनवमी के दिन रामलला की आरती उनके दिव्य और भव्य मंदिर में हो ऐसी हमारी योजना है।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने मंगलवार कहा कि राममंदिर का जो मानचित्र सारे संसार को दर्शाया गया है उसी के अनुसार मंदिर बनेगा। 
उन्हीं पत्थरों और उन्हीं शिलाओं से राममंदिर का निर्माण होगा। पहले हम मंदिर बनाएंगे उसके बाद उसे इस तरह सजाया संवारा जाएगा कि वह विश्व का अलौकिक राममंदिर होगा।
उधर, रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामविलास दास वेदांती ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से भेंट कर अयोध्या में विश्व का सबसे ऊंचा राममंदिर बनाने की मांग बुलंद की।

मिशन गगनयान: यात्रियों के खाने का मैन्यू तैयार, परीक्षण के लिए भेजे गए सैंपल
Bhilai Breaking : ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में भिडंत में दो की मौत और 13 घायल, मड़ई मेला जा रहे थे स्कॉर्पियों सवार
करेंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, हाईटेंशन तार की चपेट में आई बैलगाड़ी
वीआईपी कल्चर: मां के लिए डॉक्टर को ही नहीं मिला बेड, कहा- नेता तो एक फोन पर भर्ती हो जाते हैं
सीजी बोर्ड के टॉपर्स विद्यार्थियों से सीएम साय ने की वीडियो कॉलिंग, बेहतर भविष्य की दी शुभकामनाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई तीन चरोदा में महिला की मौत: जांच में देर रात हुई कोरोना की पुष्टि, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सील
Next Article पश्चिम बंगाल को भारत से अलग करने की रची जा रही साजिश, एक राज्यपाल का दावा पश्चिम बंगाल को भारत से अलग करने की रची जा रही साजिश, एक राज्यपाल का दावा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?