ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली में केस बढ़े, लेकिन ‘आप’ की सरकार कोरोना से चार कदम आगे: अरविंद केजरीवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली में केस बढ़े, लेकिन ‘आप’ की सरकार कोरोना से चार कदम आगे: अरविंद केजरीवाल

By @dmin
Published: May 30, 2020
Share
दिल्ली में केस बढ़े, लेकिन 'आप' की सरकार कोरोना से चार कदम आगे: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली में केस बढ़े, लेकिन 'आप' की सरकार कोरोना से चार कदम आगे: अरविंद केजरीवाल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाए या नहीं इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज कोई ये नहीं कह सकता कि एक महीना या दो महीने और लॉकडाउन कर लो तो कोरोना ठीक हो जाएगा। कोरोना रहेगा, अगर कोरोना रहेगा तो कोरोना का इलाज करने का इंतजाम करना पड़ेगा। हमारी पूरी सरकार इस समय कोरोना के मरीजों का इलाज करने पर ध्यान दे रही है।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, हम इसे स्वीकार करते हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ‘आप’ की सरकार कोरोना वायरस से चार कदम आगे है। हम इस महामारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम स्थायी लॉकडाउन नहीं कर सकते।

#WATCH Live: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal addresses the media. https://t.co/KiopnMkdza

— ANI (@ANI) May 30, 2020

कोरोना वायरस पर दिल्ली सरकार की तैयारियों की चर्चा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के कुल 17386 केस हैं। उसमें से 7846 लोग ठीक हो गए हैं और 9142 लोग अभी भी बीमार हैं। इनमें से 398 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

अस्पतालों में एक हफ्ते में तैयार हो जाएंगे 9500 बिस्तर

उन्होंने बताया कि दिल्ली में बीते 15 दिन में 8,500 मरीज़ बढ़े हैं, लेकिन अस्पतालों में सिर्फ 500 मरीज ही भर्ती हुए हैं। ज्यादातर लोगों को हल्के लक्षण हैं और वो घर पर होम आइसोलेशन में रहकर ही ठीक हो रहे हैं। किसी को भी घबराने की कोई जरूरत नहीं है। कुल मरीजों में से केवल 2100 अस्पतालों में हैं, बाकी का उनके घरों में ही इलाज चल रहा है। कोरोना के इलाज के 6500 बिस्तर अब तक तैयार हैं और 9500 बिस्तर एक और हफ्ते में तैयार हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एक ऐसा ऐप लॉन्च कर रहे हैं, जिससे सभी लोगों को कोरोना से संबंधित किस अस्पताल में कितने बेड हैं इसकी सही जानकारियां मिलेंगी ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।
इसके साथ ही केजरीवाल ने अप्रत्यक्ष रूप से विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कृपया गंदी राजनीति न करें। फर्जी वीडियो या जानकारियां फैलाने से हमारे डॉक्टरों का मनोबल टूटता है और जनता में भ्रम पैदा होता। ऐसे समय में ये सब करना ठीक नहीं।

खुद थाने पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी, चाय में नशीली गोलियां डालकर ब्यूटी पार्लर संचालिका का किया था रेप
ममता ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा- निवेश के लिए प्रतिकूल माहौल बना रही सरकार, उद्योगपतियों में डर
छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क को मिल रही मजबूती, बस्तर और सरगुजा के सुदूर वनांचलों में भी बिछ रही नई रेल लाइनें
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को टालने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
बीएसएफ मुख्यालय रिसाली में जवानों ने मनाया संविधान दिवस, राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की ली शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मोदी सरकार 2 का एक साल पूरा: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ने गिनाई उपलब्धियां
Next Article श्रीकंचनपथ 224 # 30 May 2020

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?