ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्किन को हेल्दी और गोरा बनाने के लिए लगाएं खीरे का फेस मास्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

स्किन को हेल्दी और गोरा बनाने के लिए लगाएं खीरे का फेस मास्क

By @dmin
Published: May 29, 2020
Share
SHARE

खीरे को सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। इसमें सूजन-रोधी गुण होने के साथ-साथ कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। खीरा विटामिन सी और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खीरे के यही गुण इसे बेहतरीन फेस मास्क बनाने के गुण प्रदान करते हैं।

Contents
  • खीरे से स्किन को फायदे
  • खीरे का फेस मास्क
  • खीरे और एलोवेरा का फेस मास्क
  • खीरे और ओटमील का फेस मास्क
  • फेस मास्क लगाने का तरीका

खीरे से स्किन को फायदे

खीरा पोषक तत्वों, विटामिन और खनिज पदार्थों से भरपूर होता है। खीरा त्वचा को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है। ये सूजन और पफीनेस, मुंहासों, उम्र से पहले एजिंग के निशानों और जलन को कम करने की शक्ति रखता है। खीरे में 96 फीसदी पानी होता है जो कि स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए पर्याप्त है।

खीरे का फेस मास्क

अगर आप अपनी स्किन को बहुत कम समय में रेजुनवेट करना चाहते हैं तो इस आसान फेस मास्क को जरूर लगाएं। आधा खीरा लें और उसे छिलकर ब्लेंड कर लें। अब इसे छानकर इसमें से रस निकाल लें। चेहरे को धोने के बाद खीरे का रस चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे या गुनगुने पानी से चेहरे को धोकर सुखा लें।

खीरे और एलोवेरा का फेस मास्क

रूखी त्वचा के लिए ये फेस मास्क बहुत फायदेमंद रहेगा। खीरे के साथ-साथ एलोवेरा भी स्किन को हाइड्रेट करता है। आधा खीरा लें और उसे छिलकर ब्लेंड कर लें। अब इसे छानकर इसमें से रस निकाल लें।
इसमें दो चम्मच एलोवेरा जैल डालें और मिश्रण तैयार कर लें। इस मास्क से चेहरे की हल्के हाथों से मालिश करें। मालिश करने के बाद इसे 15 मिनट तक चेहरे पर ही लगा रहने दें। अब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

खीरे और ओटमील का फेस मास्क

मुंहासों वाली त्वचा के लिए ये मास्क बहुत अच्छा रहता है। खीरे में एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं जबकि ओटमील स्किन से मृत कोशिकाओं को हटाकर उसे एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। शहद त्वचा में बैक्टीरिया को संतुलित करने का काम कर सकता है।
आधा खीरा लें और उसे छिलकर ब्लेंड कर लें। अब इसे छानकर इसमें से रस निकाल लें। इसमें एक चम्मच ओटमील मिलाकर मिक्स करें। अब एक चम्मच शहद डालकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और उंगलियों से मसाज करें। इसके बाद इस मास्क को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। अब गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

फेस मास्क लगाने का तरीका

बेहतर परिणाम के लिए मास्क लगाने से पहले हमेशा चेहरे को साफ कर लेना चाहिए। फेस मास्क लगाते हुए स्किन की सर्कुलर मोशन (गोल-गोल घुमाते हुए) में मालिश करें।
इससे मास्क में इस्तेमाल की गई सभी चीजें अच्छी तरह से रोमछिद्रों के जरिए स्किन के अंदर पहुंच पाती हैं। ये त्वचा पर रक्त प्रवाह को भी तेज करता है।
फेस मास्क को चेहरे पर कम से कम 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने या ठंडे पानी से चेहरा धो लें। गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे त्वचा रूखी और जल सकती है।
हफ्ते में दो या तीन बार से ज्यादा फेस मास्क न लगाएं। इससे स्किन पर प्राकृतिक तेलों का संतुलन बिगड़ सकता है।

गर्भवती महिलाओं की निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
इस दिवाली घर में तैयार चीजों से सजाएं घर, लगेगा बेहद खूबसूरत
महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुंचाना है: मंत्री टंकराम वर्मा
आलू के जूस को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ
क्या आप भी बच्चे को जबरदस्ती खिलाते हैं खाना, जान लीजिए इसके गंभीर परिणाम…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टिकटॉक ने ली जान : वीडियो बनाते समय गंगा में डूबे पांच दोस्त, मौत टिकटॉक ने ली जान : वीडियो बनाते समय गंगा में डूबे पांच दोस्त, मौत
Next Article 24 घंटों के बाद पूरे भारत से हीट वेव खत्म हो जाएगी: मौसम विभाग 24 घंटों के बाद पूरे भारत से हीट वेव खत्म हो जाएगी: मौसम विभाग

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?