ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नौ राज्यों तक फैला टिड्डियों का आतंक, इनसे निपटने प्रशासन ने कसी कमर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नौ राज्यों तक फैला टिड्डियों का आतंक, इनसे निपटने प्रशासन ने कसी कमर

By @dmin
Published: May 28, 2020
Share
नौ राज्यों तक फैला टिड्डियों का आतंक, इनसे निपटने प्रशासन ने कसी कमर
नौ राज्यों तक फैला टिड्डियों का आतंक, इनसे निपटने प्रशासन ने कसी कमर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पाकिस्तान से आए टिड्डी दल ने देश के कई राज्यों की मुसीबत बढ़ा दी हैं। देश के नौ राज्यों पर टिड्डियों का खतरा मंडरा रहा है। इनमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं। 
हालांकि, राज्य सरकार ने इनसे निपटने के लिए कमर कस ली है। साथ ही प्रशासन और किसान भी अलर्ट पर हैं। टिड्डियों के इन दलों को मानसून से पहले तक खत्म करने की तैयारी है, क्योंकि उस समय खरीफ की फसल तैयार होगी और ये उसको भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। 
केंद्र सरकार के टिड्डी चेतावनी संगठन (एलडब्ल्यूओ) ने बताया है कि ये टिड्डियां आने वाले महीनों में किसानों के आगे बड़ा खतरा उत्पन्न करेंगी। इन्हें मानसून से पहले तक खत्म करना जरूरी है, क्योंकि ऐसा नहीं करने पर फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। वर्तमान में टिड्डियां राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में 303 जगहों पर 47 हजार 308 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा चुकी हैं। 

Contents
  • झांसी पहुंचा टिड्डी दल
  • छिड़काव के लिए 89 दमकल विभाग की गाडिय़ां तैयार
  • राजनांदगांव में 20 ट्रैक्टर स्प्रेयर की व्यवस्था की गई
  • महाराष्ट्र में फसलों को किया भारी नुकसान

झांसी पहुंचा टिड्डी दल

टिड्डियों का दल बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंच गया। झांसी मंडल के कृषि उप निदेशक कमल कटियार ने कहा कि इन टिड्डियों को भगाने की कोशिश की जा रही है। इन्होंने एक किलोमीटर के क्षेत्र को कब्जाया हुआ है। साथ ही कीटनाशकों का छिड़काव भी जारी है। इसके अलावा डीजे और बर्तनों से शोर भी किया जा रहा है, ताकि इन्हें भगाया जा सके। दूसरी तरफ, सूबे के ललितपुर, मथुरा और कानपुर देहात समेत 13 जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। 

छिड़काव के लिए 89 दमकल विभाग की गाडिय़ां तैयार

राजस्थान में हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि कृषि विभाग ने जयपुर में टिड्डियों के दल पर नियंत्रण पाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव किया है। इसके लिए बकायदा उन्होंने ड्रोन की मदद ली है। वहीं, दमकल विभाग की 89 गाडिय़ों से भी छिड़काव की तैयारी की गई है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने टिड्डियों से निपटने के लिए 120 सर्वेक्षण वाहन और 810 ट्रैक्टर तैयार किए हैं, जिनसे दवा का छिड़काव किया जाएगा। 

राजनांदगांव में 20 ट्रैक्टर स्प्रेयर की व्यवस्था की गई

बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में लाखों की संख्या में टिड्डियां आ सकती हैं। इस हमले के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। किसानों को इनसे बचने के लिए उपाय बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि राजनांदगांव में जिला स्तरीय दल गठित किए गए हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों से चर्चा कर 20 ट्रैक्टर स्प्रेयर की व्यवस्था की जा रही है।

महाराष्ट्र में फसलों को किया भारी नुकसान

टिड्डियों के दल ने महराष्ट्र के नागपुर में भी प्रवेश कर लिया है। इस दल के रामटेक शहर की ओर बढऩे की संभावना है। टिड्डियों का 17 किमी के इलाके में फैला दल पहले नागपुर के कोटल के फेत्री, खानगांव के खेतों में घुसा। इसके बाद इन्होंने वर्धा में संतरे और सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचाया।

पीएम मोदी ने किया इंडिया टॉय फेयर-2021 का उद्घाटन, बोले- इस क्षेत्र में छिपी है देश की ताकत
देश और दुनिया को आज भगवान महावीर के विचारों और सिद्धांतों सबसे ज्यादा जरूरत : भूपेश बघेल
Gustakhi Maaf: फार्मेसी पर फिर छिड़ी फार्मा क्लीनिक की चर्चा
पं.रविशंकर शुक्ल की 63 वीं पुण्यतिथि कांग्रेसियों ने किया याद… जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा भिलाई इस्पात संयंत्र उन्हीं की देन
सुप्रीम कोर्ट ने दिया अर्नब और अन्य आरोपियों को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र हो सकता है बीजेपी का नया मिशन मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र हो सकता है बीजेपी का नया मिशन
Next Article 1200 किमी साइकिल चलाकर बीमार पिता को घर लाने वाली ज्योति पर बनेगी फिल्म 1200 किमी साइकिल चलाकर बीमार पिता को घर लाने वाली ज्योति पर बनेगी फिल्म

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?