ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कई तरह की अलग-अलग भूमिकाएं हैं, जिन्हें हमें खुद ही निभा रहे हैं: बलराज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

कई तरह की अलग-अलग भूमिकाएं हैं, जिन्हें हमें खुद ही निभा रहे हैं: बलराज

By @dmin
Published: May 27, 2020
Share
SHARE

सोनी सब के साथ यह आपका दूसरा शॉर्ट फॉर्मेट शो है। कैसा महसूस हो रहा है?

वाकई बहुत अच्छा लग रहा है। सबसे पहली बात कि हम लॉकडाउन के बीच शूटिंग कर रहे हैं और अपने दर्शकों तक पहुंच रहे हैं। सोनी सब के साथ मेरा पहला शॉर्ट फॉर्मेट शो ‘अपना न्यूज आयेगा था और वह भी बहुत मजेदार कॉन्सेप्ट था। हम 2-3 मिनट के लिये आते थे और अपने दर्शकों को हंसाते थे। अब ‘कुछ स्माइल्स हो जायेज्विद आलिया के साथ हम 12-15 मिनट के लिये स्क्रीन पर होंगे, अपने दर्शकों के लिये खुशियां और मुस्कान लेकर आयेंगे। मैं बहुत ही उत्सुक था साथ ही साथ इस शो के लिये नये लोगों के साथ काम करने को लेकर थोड़ा नर्वस भी था, लेकिन यह काफी मजेदार हो गया।

Contents
  • सोनी सब के साथ यह आपका दूसरा शॉर्ट फॉर्मेट शो है। कैसा महसूस हो रहा है?
  • अनूषा उर्फ आलिया के साथ शूटिंग करने का अनुभव कैसा था?
  • आप इस शो के लिये घर पर शूटिंग कर रहे हैं। यह अनुभव कैसा रहा ?
  • क्या आपने घर पर शूटिंग/डबिंग की कोई तकनीक सीखी?
  • दर्शकों को इस शो से क्या उम्मीद करनी चाहिये?
  • आप अपना लॉकडाउन किस तरह बिता रहे हैं?

अनूषा उर्फ आलिया के साथ शूटिंग करने का अनुभव कैसा था?

भले ही हमने वर्चुअली शूटिंग की, लेकिन अनूषा बहुत ही खुशमिजाज हैं। वह बेहद प्यारी और चुलबुली हैं। जब हम शूटिंग के लिये पहली बार वीडियो कॉल पर मिले, कुछ ही घंटों के अंदर हमारे बीच काफी अच्छा तालमेल बन गया और हमें ऐसा नहीं लगा कि हम पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। वह बहुत ही सहज कलाकार हैं और उनके साथ शूटिंग करना काफी मजेदार था, क्योंकि वह बीच-बीच में जोक्स भी सुनाती रहती थीं।

आप इस शो के लिये घर पर शूटिंग कर रहे हैं। यह अनुभव कैसा रहा ?

यह काफी अलग और नये तरह का अनुभव था। इस शूटिंग में मैं एक्टर भी था, स्पॉट दादा भी, मेकअप आर्टिस्ट भी, कैमरामैन और कॉस्ट्यूम आर्टिस्ट भी। इसलिये, काफी सारी भूमिकाएं हैं जोकि हम खुद ही निभा रहे हैं। इसके अलावा, एक फायदा है। सेट पर हमें पूरे कपड़े पहनने होते हैं, चाहे क्लोज शॉट हो या फिर मिड शॉट। घर पर तो मैंने शूटिंग के दौरान ब्लेजर और शॉट्र्स पहन रखा था, क्योंकि मुझे सिर्फ मिड-शॉर्ट ही लेना था। शुरुआत में थोड़ी परेशानी हो रही थी, लेकिन अंत में बहुत ही मजेदार अनुभव रहा। सारी शूटिंग घर पर हुई थी, लेकिन प्रोमो काफी शानदार बन गया और मुझे लगता है कि एडिटर्स ने काफी अच्छा काम किया है।

क्या आपने घर पर शूटिंग/डबिंग की कोई तकनीक सीखी?

साउंड के लिये ज्यादा परेशानी थी। मेरे पास हाउस हेल्प है जोकि मेरे साथ ही रहता है, इसलिये मैंने उससे कह रखा था कि जब भी मैं शूटिंग करूं या डबिंग करूं तो बरतन नहीं धोना या उस समय नहाना नहीं। एक तकनीक जिसका मैंने पालन किया वह था मैं कंबल के अंदर खुद को ढंककर और उसके बाद रिकॉर्ड कर रहा था। इससे पूरी तरह से स्टूडियो वाला वॉइस इफेक्ट मिला। एक और चीज मैंने सीखी कि हमें अपने फोन को आउटफोकस करना था और इससे हमें शूटिंग करने में काफी मदद मिली।

दर्शकों को इस शो से क्या उम्मीद करनी चाहिये?

ऐसे समय में जबकि सारी चीजें थमी हुई हैं और टेलीविजन पर सिर्फ पुराने शोज़ ही फिर से देख पा रहे हैं तो इस शो के साथ हमारे दर्शकों को नया कंटेंट देखने का मौका मिलेगा। ‘कुछ स्माइल्स हो जायेज्विद आलिया निश्चित तौर पर उनके जीवन में नयापन लेकर आयेगा। मुझे उम्मीद है कि इन एपिसोड्स को बनाने में हमने कितनी मेहनत की है उसे पसंद करेंगे। यह जानते हुए कि सेट पर हमारे पास आमतौर पर जितनी सुविधाएं या इक्यूपमेंट्स होते हैं हमारे पास नहीं थे।

आप अपना लॉकडाउन किस तरह बिता रहे हैं?

मेरा दिन तो आराम से गुजर जाता है लेकिन रात में बाहर जाने की इच्छा होती है। लेकिन हम सबको पता है कि हम एक मुश्किल स्थिति में हैं और सुरक्षा के सभी उपायों का पालन करना और घर पर रहना ही बेहतर है । मैं अपना ज्यादातर समय सोकर और खाकर बिता रहा हूं। साथ ही टेलीविजन इंडस्ट्री में मैंने जो काम किया है उसे देख रहा हूं, जिसे पिछले कई सालों में मुझे देखने का मौका नहीं मिला। चूंकि मेरा परिवार जालंधर में है, मैं रोज ही उनसे बात करता हूं और उन्हें यह समझाना मुश्किल होता है कि ऐसे समय में घर क्यों नहीं आ सकते। इसलिये, मुझे ऐसा लगता है कि हर किसी को इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ रहा होगा, लेकिन यह अभी जरूरी है।

जूही चावला ने शेयर किया ओल्ड वल्र्ड चार्म फैंस से पूछा- आप मुझे किस फिल्म में फीचर करना चाहेंगे
अब टीवी पर हिंदी में आएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू…
राधे ने पहले ही दिन की 108 करोड़ की कमाई… फिल्मे रिलीज करने का नया ट्रेंड… तो क्या बदल जाएगा फिल्में रिलीज होने का तरीका?
बादशाह की जुगुनू गर्ल आकांक्षा शर्मा ने की बोल्डनेस की हदें पार…
एनसीबी के जांच अधिकारी ने किया खुलासा, आर्यन खान के पास से नहीं मिला ड्रग्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एंड पिक्चर्स पर फिल्म ‘सांड की आंख के प्रीमियर के अवसर पर भूमि पेडणेकर ने कही ये बड़ी बात…
Next Article 2022 तक के लिए टल जाएगा T-20 विश्व कप, अक्तूबर में IPL कराने पर कल होगा विचार 2022 तक के लिए टल जाएगा T-20 विश्व कप, अक्तूबर में IPL कराने पर कल होगा विचार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?