ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अलग-अलग विमानों में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज, सभी यात्री क्वारंटीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अलग-अलग विमानों में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज, सभी यात्री क्वारंटीन

By @dmin
Published: May 27, 2020
Share
International air service will continue till 15 July
International air service will continue till 15 July
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू होने के बाद विमानों में कोरोना संक्रमितों की यात्रा की खबरों ने हड़कंप मचा दिया है। एयर इंडिया की दिल्ली-लुधियाना उड़ान में एक कोरोना मरीज की यात्रा करने के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स (सदस्य) को क्वारंटीन कर दिया गया है। उधर, इंडिगो ने मंगलवार को चेन्नई-कोयंबटूर उड़ान के क्रू मेंबर्स को ड्यूटी से हटा दिया। इस उड़ान में यात्रा करने वाले एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद विमान कंपनी ने यह फैसला किया।
चेन्नई से 25 मई को यात्रा करके कोयंबटूर पहुंचे एक व्यक्ति की मंगलवार को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। दो महीने बाद फिर से शुरू हुई घरेलू उड़ानों के परिचालन के बाद संभवत: यह संक्रमण का पहला मामला है। 
अधिकारियों ने जानकारी दी कि 24 वर्षीय व्यक्ति को इलाज के लिए शहर के ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य यात्री संक्रमित नहीं पाए गए हैं, लेकिन एहतियातन सभी को 14 दिनों तक घर पर क्वारंटीन किया जाएगा। 
चेन्नई और दिल्ली से 130 से अधिक यात्री सोमवार को कोयंबटूर पहुंचे थे। राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के तहत इन सभी लोगों की कोविड-19 जांच की गई थी। मंगलवार को सामने आई जांच रिपोर्ट में 24 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 
इंडिगो के मुताबिक, कोयंबटूर पहुंचे संक्रमित युवक ने बाकी यात्रियों की तरह मास्क, फेस शील्ड और दस्ताने पहन रखे थे। उसके आसपास कोई नहीं बैठा था, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका कम है। 
बताया गया है कि संक्रमित व्यक्ति चेन्नई के एक होटल में काम करता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि हालांकि, यह मामला कोयंबटूर में सामने आया है, लेकिन इसे चेन्नई में सामने आए मामले के रूप में दर्ज किया जाएगा। 

दिल्ली-लुधियाना उड़ान में कोरोना का मरीज

वहीं, ऐसा ही मामला एयर इंडिया की दिल्ली-लुधियाना उड़ान में भी सामने आया। बताया गया है कि संक्रमित पाया गया यात्री एयर इंडिया का एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मचारी है। उसके संक्रमित पाए जाने के बाद विमान के सभी यात्रियों को क्वारंटीन किया गया है। हालांकि, सहयात्रियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
बता दें कि करीब दो महीने बाद देश में घरेलू विमान सेवाओं की 25 मई को शुरुआत हुई है। यात्रा के लिए केंद्र सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं। इसके लिए आरोग्य सेतु एप अनिवार्य होने से लेकर मास्क पहनना जरूरी है।

राम वन गमन पथ रोपण: बिलासपुर वनवृत्त के 111 किलोमीटर में 31 हजार पौधों का रोपण पूर्ण
धरती के नजदीक से गुजरा बस के आकार का उल्कापिंड, नासा तक को नहीं लगी भनक
अब शुरू हुए रॉकेट्री के लिए स्कूली बच्चों के ग्रुप शोज, मंगलवार को बढ़ा कलेक्शन…
पट्टे की मांग लेकर सैकड़ों लोग पहुंचे विधायक वोरा के पास… मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए विधायक वोरा ने कहा अधिकारी केम्प लगाकर गरीबों को दिलाए पट्टे
सूर्या माल में अटल जयंती पर पोस्टर, पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, तुलसी पौधा का भी हुआ वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
Next Article महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच हलचल तेज, सीएम ने बुलाई महाअघाड़ी की बैठक महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच हलचल तेज, सीएम ने बुलाई महाअघाड़ी की बैठक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?