ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल

By @dmin Published May 27, 2020
Share
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण में ताबड़तोड़ वृद्धि जारी है और इसके पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा डेढ़ लाख पार कर गया है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6387 नए मामले सामने आए हैं और करीब 170 लोगों की मौतें हुई हैं। बुधवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 151767 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 4337 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के कुल 151767 केसों में 83004 एक्टिव केस हैं, वहीं 64425 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सबसे अधिक 1792 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीडि़तों की संख्या 54758 हो गई है।

इन राज्यों में हैं कोरोना वायरस की स्थिति….

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही मचा रखी है। यहां कोविड-19 के कुल 54758 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जो किसी भी राज्य से कई गुना अधिक है। इनमें से 16954 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 1792 लोगों की जान जा चुकी है।
तमिलनाडु: महाराष्ट्र के बाद कोरोना की सबसे अधिक मार तमिलनाडु में ही देखने को मिल रही है। तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 17728 हो चुकी है। यहां इस महामारी से 127 की मौत भी हो चुकी है और 9342 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।
दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार बढ़ते ही जा रही है। राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 14465 मामले आ चुके हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 288 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 7223 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।
गुजरात: महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद कोविड-19 ने सबसे ज्यादा गुजरात में तबाही मचाई है। गुजरात में कोरोना के 14821 मामले अब तक आए हैं, जिनमें 915 लोगों की मौत हो चुकी है और 7139 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश भी कोरोना वायरस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 7024 हो गई है, जिनमें से 305 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा, 3689 लोग ठीक हो चुके हैं।
आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 3171 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2009 लोगों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 57 की मौत भी हुई है।
राजस्थान: राजस्थान में भी कोरोना के मामलो में काफी तेजी देखी जा रही है। यहां कोरोना वायरस के अब तक 7536 मामले सामने आ चुके हैं। 170 लोगों की मौत का मामला सामने आया है, वहीं 4171 लोग ठीक हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक यहां 6548 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 3698 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 170 लोगों की मौत हो चुकी है।
बिहार: कोरोना वायरस के बिहार में अब तक 2983 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बिहार में कोरोना वायरस से 13 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 900 लोग ठीक हो चुके हैं।
पश्चिम बंगाल: बंगाल में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। यहां कोरोना वायरस के अब तक 4009 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 283 की मौत हो चुकी है। इनमें से 1486 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin May 27, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 7 करोड़ ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, अब WhatsApp से होगी गैस की बुकिंग…
Next Article International air service will continue till 15 July अलग-अलग विमानों में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज, सभी यात्री क्वारंटीन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?