ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हरी सब्जियां खाने से आनाकानी करते हैं बच्चे तो अपनाएं ये तरीके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

हरी सब्जियां खाने से आनाकानी करते हैं बच्चे तो अपनाएं ये तरीके

By @dmin
Published: May 26, 2020
Share
SHARE

अक्सर बच्चे हरी सब्जियों को देखकर मुंंह चिढ़ाने लगते हैं। उन्हें हरी सब्जी के नाम से ही चिढ़ होने लगती है जबकि हम जानते हैं कि बच्चों के लिए हरी सब्जियां कितनी फायदेमंद होती हैं। ऐसे में उन्हें किसी न किसी तरह से हरी सब्जियां खिलाने के तरीके ढूंढने लगते हैं। बच्चों को उम्र और शारीरिक गतिविधियों के आधार पर रोजाना 1 से 3 कप रंग-बिरंगी सब्जियां खानी चाहिए। अगर आपका बच्चा भी हरी सब्जियां खाने में आनाकानी करता है तो कुछ टिप्स की मदद से आप उसके आहार ें इन्हें शामिल कर सकती हैं।

Contents
  • पसंदीदा डिश में डालें
  • खाने को न करने की आदत
  • अलग आकार दें
  • स्मूदी बनाएं
  • सूप
  • कटलेट

पसंदीदा डिश में डालें

अगर आपके बच्चे को नूडल्स या कोई और डिश पसंद है तो उसमें ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें। इससे नूडल्स से होने वाला नुकसान कम हो जाएगा और आपके बच्चे को जरूरी पोषण मिल पाएगा। पिज्जा और बर्गर में भी आप हरी सब्जियों का प्रयोग कर सकती हैं।

खाने को न करने की आदत

भोजन के मामले में आपको अपने बच्चे को कुछ अच्छी आदतें डालनी चाहिए। उसे सिखाएं कि खाने में जो भी बना है, वो उसे खाना है। वहीं अगर बच्चा हरी सब्जियों को देखकर खाने से मना करता है तो ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप खाने में हरी सब्जियों का इस्तेमाल इतनी दिलचस्पी से करें कि वो मना न कर पाए।

अलग आकार दें

बच्चे खाने को देखकर भी उसके अच्छे या बुरे होने का पता लगा लेते हैं। आप हरी सब्जियों को अलग आकार या रंग-रूप में पेश कर के उन्हें दे सकती हैं।

स्मूदी बनाएं

आप केल या पालक की स्मूदी भी बनाकर दे सकती हैं। इसमें योगर्ट का बेस दें और उसके साथ अनानास, थोड़ा नारियल पानी, ओट्स और शहद डालें। इससे बच्चों के लिए टेस्टी स्मूदी बन जाएगी और उन्हें पोषण भी मिल जाएगा।

सूप

बच्चों को हरी सब्जियां खिलाने के सबसे बेहतरीन तरीकों में एक सूप भी है। आप सूप में कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। पालक या ब्रोकली का सूप भी बहुत अच्छा रहेगा।

कटलेट

बोरिंग आलू टिक्की की बजाय चीज के साथ कटलेट बनाएं। बच्चों को चीज बहुत पसंद होती है। आप कटलेट में ब्रोकली, आलू, मटर, पालक और बंदगोभी डाल सकती हैं। इस तरह बच्चे को स्वाद के साथ-साथ पोषण भी मिल जाएगा।
अगर आपका बच्चा हेल्दी खाने को देखकर नाक-मुंह चिढ़ाता है तो अब ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप उसे पोषण के साथ-साथ अच्छे स्वाद वाली चीजें खिलाएं। जो भी आपके बच्चे को पसंद है, आप उसमें सब्जियों का इस्तेमाल कर उस डिश का पोषण बढ़ा सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में एमडी-एमएस की 61 नई पीजी सीटें स्वीकृत, अब राज्य में कुल 377 शासकीय सीटें उपलब्ध
कपड़ों को जल्दी सुखाने के 4 आसान तरीके वॉशिंग मशीन ड्रायर की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
कोरोना के इन मिथकों पर कहीं आपने भी तो नहीं कर लिया विश्वास, जानें सच्चाई
परीक्षा के तनाव को नियंत्रित रखने के लिए इन 5 खाद्य पदार्थों का करें सेवन…
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को होती है खुजली की समस्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Initiative of Agrasen Public Welfare Committee: Step footers handed over to the Mayor for the needy अग्रसेन जन कल्याण समिति की पहल: जरूरतमंदों के लिए महापौर को सौंपी चरण पादुकाएं
Next Article फिर से हुआ जोन का बंटवारा. दुर्ग के दो ब्लॉक ऑरेंज जोन में तो कोरबा सहित यह जिले हैं रेड जोन में: देखें पूरी सूची

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?