ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पश्चिम बंगाल में बिजली-पानी को तरस रहे लोगों का फूट पड़ा गुस्सा, ममता बनर्जी बोलीं- मैं माफी मांगती हूं या आप काट सकते हैं मेरा सिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पश्चिम बंगाल में बिजली-पानी को तरस रहे लोगों का फूट पड़ा गुस्सा, ममता बनर्जी बोलीं- मैं माफी मांगती हूं या आप काट सकते हैं मेरा सिर

By @dmin
Published: May 24, 2020
Share
आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप
आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। अम्फान तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल में हुई तबाही की वजह से कई इलाकों में लोगों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली-पानी जैसी जरूरी सेवाओं के बहाल नहीं होने की वजह से कई जगह लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इस बीच प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन बिजली पानी की आपूर्ति को शुरू करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। इस दौरान वह यह तक कह गईं कि ‘मेरा सिर काट लो।
ममता बनर्जी ने शनिवार शाम कहा, ‘यह बड़ी आपदा है। हमारी टीमें गंभीरता से काम कर रही हैं। राज्य में कम से कम 1 हजार टीम काम कर रही है। उनके साथ स्थानीय युवा भी काम कर रहे हैं।
ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में कहा, ‘लॉकडाउन लागू कराने और कानून व्यवस्था के अलावा पुलिस सेवा बहाली में भी मदद कर रही है। अम्फान तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल में 86 लोगों की जान चली गई। 14 जिलों में तूफान की वजह से भारी तबाही हुई। सबसे अधिक नुकसान दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, उत्तर 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिले में हुआ है।
दक्षिण कोलकाता के कई इलाकों में अब भी बिजली नहीं आई है। शहर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। दक्षिण कोलकाता के बेहाला से उत्तरी कोलकाता के बेलघोरिया तक लोग आक्रोशित हैं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन लोगों ने सड़कों पर आकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों में अधिकतर महिलाएं थीं। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी के बिना उन्हें बहुत दिक्कत हो रही है। कुछ जगहों पर पुलिस और लोगों के बीच झड़प भी हुई।
कोलकाता में बिजली की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बनर्जी ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि आपको असुविधा हो रही है। मैं आपसे माफी मांग सकती हूं या आप मेरा सिर काट सकते हैं। हम भी इंसान हैं, हम बहुत मेहनत कर रहे हैं। हम पूरी रात जाग रहे हैं। 1 करोड़ लोग बेघर हैं। वे लोग कैसे धीरज रखते हैं जिनके पास पीने का पानी नहीं है?
उन्होंने कहा कि लोगों को जमीनी हकीकत को समझना चाहिए और धैर्य रखना चाहिए। बनर्जी ने कहा, ‘मैंने कलकत्ता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉर्पोरेशन को कम से कम 10 बार फोन किया। यहां तक कि मेरे पास सही फोन नेटवर्क नहीं है। मैं घर पर टेलीविजन नहीं देख सकती हूं।

आठ माह बाद खुले शिरडी, सिद्धिविनायक मंदिर, कोविड-19 नियमों का पालन जरूरी
कौशल्या मातृत्व योजना : सुरक्षित मातृत्व और बच्ची के लिए मजबूत पहल
सिंगल नामों को पैनल में फंसाया, दावेदारी, नहीं करने वालों के नाम भी डलवाए गए, ऐसा रहा भाजपा में गुटबाजी का आलम
Korba fire accident : आग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर बचाई जान
Big Breaking : भिलाई में पकड़ाया चेन स्नेचर्स का गैंग, 10 से ज्यादा मामलों में शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नांदेड़ में साधु की हत्या पर बोले निरुपम- षडयंत्र के तहत तो नहीं हो रहे कत्ल? नांदेड़ में साधु की हत्या पर बोले निरुपम- षडयंत्र के तहत तो नहीं हो रहे कत्ल?
Next Article ओडिशा हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं ओडिशा हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?