ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपने दिमाग को तरोताजा रखने के लिये मैं शॉट्स के बीच करता हूं ध्यान: अजय चौधरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

अपने दिमाग को तरोताजा रखने के लिये मैं शॉट्स के बीच करता हूं ध्यान: अजय चौधरी

By @dmin
Published: May 24, 2020
Share
SHARE

आपके लिये फिटनेस का क्या मतलब है? आपका फिटनेस मंत्रा क्या है?

मेरे लिये फिटनेस दिमाग और शरीर के बीच संतुलन है। यह स्थिरता का ही एक रूप है। किसी को भी फिट होने के लिये 6-पैक एब्स की जरूरत नहीं होती है और मेरा मानना है कि फिटनेस का मतलब सिर्फ अच्छा दिखना ही नहीं होता है, बल्कि यह अच्छा महसूस करने के बारे में है। किसी भी व्यक्ति के लिये आंतरिक रूप से आगे बढऩे और अच्छा महसूस करने के लिये दिमाग और शरीर के बीच संतुलन बनाना बहुत जरूरी है। इसलिये, मैं कहना चाहूंगा कि आप अंदर से बाहर की तरफ फिटनेस बनायें।

Contents
  • आपके लिये फिटनेस का क्या मतलब है? आपका फिटनेस मंत्रा क्या है?
  • आप अपने दिमाग और शरीर के बीच हेल्दी बैलेंस कैसे बना कर रखते हैं?
  • हेल्दी लाइफस्टाइल को किस तरह बरकरार रखते हैं?
  • अब आप घर पर हैं तो ऐसे में खुद को किस तरह फिट रख रहे हैं?
  • आपके लिये स्नैक का हेल्दी विकल्प क्या है?
  • खाने की ऐसी कौन-सी चीज है जिसे देखकर आप खुद को रोक नहीं पाते हैं?
  • अपने फैन्स को कोई मैसेज देना चाहेंगे?

आप अपने दिमाग और शरीर के बीच हेल्दी बैलेंस कैसे बना कर रखते हैं?

दिमाग और शरीर के बीच हेल्दी बैलेंस बनाने के लिये मैं सेहतमंद खाने से शुरुआत करता हूं। मैं डाइट की जगह खाना पकाने के लिये सेहतमंद चीजों के चुनाव पर विश्वास करता हूं। मुझे घर पर पका खाना पसंद है। मैंने खुद को किसी खास वर्कआउट रूटीन में बांधकर नहीं रखा है। मैं डांस करता हूं, वॉक करता हूं या फिर किसी भी तरह की दूसरी एक्टिविटीज करता हूं। अपने दिमाग को स्वस्थ रखने के लिये, मैं ध्यान करता हूं और काफी पढ़ता हूं। पढऩे से मुझे अपने दिमाग को हेल्दी रखने में मदद मिलती है, जिसका प्रभाव मेरे शरीर पर नजऱ आाता है।

हेल्दी लाइफस्टाइल को किस तरह बरकरार रखते हैं?

करियर के शुरुआती दिनों में, मेरा रूटीन काफी अलग था। लेकिन, अब मैं जल्दी सो जाता हूं और हर दिन सुबह करीब 4.30 बजे उठता हूं। इससे मुझे उन चीजों को करने के लिये काफी वक्त मिल जाता है जो मैं करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि ध्यान करना भी एक दमदार तरीका है। ‘तेनाली रामा के शॉट्स के बीच मैं अपने दिमाग को तरोताजा करने के लिये थोड़ा ध्यान करता हूं। मैं पिछले 12-13 सालों से ध्यान कर रहा हूं और अब यह मेरी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है।

अब आप घर पर हैं तो ऐसे में खुद को किस तरह फिट रख रहे हैं?

मेरे पास अलग-अलग तरह की काफी सारी एक्टिविटीज हैं, जिन्हें मैं खुद को फिट रखने के लिये घर पर करता हूं। हर सुबह मैं अपने दिन की शुरुआत योगा से करता हूं। मैं कई बार डांस करता हूं, स्पॉट रनिंग और पुश-अप करता हूं। यह आपको फिट रखने के लिये तेज और प्रभावी एक्टिविटीज हैं।

आपके लिये स्नैक का हेल्दी विकल्प क्या है?

मुझे मौसमी फल खाना पसंद है। इसलिये, कुछेक महीनों में हेल्दी स्नैक के मेरे विकल्प बदल जाते हैं। साथ ही मैं ‘तेनाली रामाÓ के सेट पर या फिर कहीं भी जाता हूं तो ग्रेनोला बार अपने साथ रखता हूं।

खाने की ऐसी कौन-सी चीज है जिसे देखकर आप खुद को रोक नहीं पाते हैं?

गुलाब जामुन देखकर मैं खुद को रोक नहीं पाता हूं और अभी-अभी मैंने इसे घर पर बनाना सीखा है। हालांकि, मुझे इस बात की खुशी है कि ओवरईटिंग करने के बाद मैं उसे ठीक भी कर लेता हूं।

अपने फैन्स को कोई मैसेज देना चाहेंगे?

मैं कहना चाहूंगा कि यह मुश्किल समय गुजर जायेगा और चीजें बेहतर हो जायेंगी। तब तक वो करें जिसे करना आपको अच्छा लगे और आपको फिट रखे। घर पर रहें, फिट रहें।

पुलिस की भूमिका निभाने को लेकर करिश्मा तन्ना ने साझा किया अपना अनुभव…
आदिपुरुष को मिला ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रोड्यूसर का समर्थन, फिल्म की 10,000 टिकट दान करेंगे अभिषेक
जी स्टडियोस की एक और ब्लॉकबस्टर तोहफा, 17 को रिलीज होगी पंजाबी फिल्म गोलगप्पे
ब्लू कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में वाणी कपूर लगीं गजब की बला…
परदे में रहने दो के लिए शाहरुख का मलिष्का मेंडोंसा को खास संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऐसा क्यों करता है हमारा शरीर, जानिए
Next Article वापसी पर 14 दिनों का क्वारंटाइन अनिवार्य, इन राज्यों में भी है जरूरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?