ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से जंग: CDS बिपिन रावत सालभर तक सैलरी से हर महीने PM केयर्स में डोनेट करेंगे 50 हजार रुपये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना से जंग: CDS बिपिन रावत सालभर तक सैलरी से हर महीने PM केयर्स में डोनेट करेंगे 50 हजार रुपये

By @dmin
Published: May 24, 2020
Share
कोरोना से जंग: CDS बिपिन रावत सालभर तक सैलरी से हर महीने PM केयर्स में डोनेट करेंगे 50 हजार रुपये
कोरोना से जंग: CDS बिपिन रावत सालभर तक सैलरी से हर महीने PM केयर्स में डोनेट करेंगे 50 हजार रुपये
SHARE

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामले देशभर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी के खिलाफ जंग में अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने भी मदद देने का ऐलान किया है। जनरल बिपिन रावत हर महीने 50 हजार रुपये अपनी सैलरी से पीएम केयर्स फंड में डोनेट करेंगे। वह ऐसा एक साल तक करेंगे।
डिफेंस सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि मार्च महीने में, सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने अधिकारियों को पत्र लिखकर अगले एक साल तक उनकी सैलरी से हर महीने 50 हजार रुपये की कटौती करके पीएम केयर्स फंड में जमा कराने को कहा था।
पत्र के लिखे जाने के बाद सीडीएस रावत की अप्रैल महीने की पहली सैलरी से 50 हजार रुपये की कटौती भी हो चुकी है और रुपये को पीएम केयर्स फंड में जमा भी कराया जा चुका है।
वहीं, मार्च महीने में पीएम केयर्स फंड की शुरुआत होते ही चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ समेत सभी सैन्यकर्मियों ने एक दिन की सैलरी भी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में डोनेट की थी। अब डिफेंस मंत्रालय के कर्मचारियों को विकल्प दिया गया है कि वे अगले एक साल तक हर महीने चाहें तो अपनी एक दिन की सैलरी पीएम केयर्स फंड में जमा करा सकते हैं।
इसके अलावा पूर्व कोस्ट गार्ड प्रमुख राजेंद्र सिंह ने भी कोरोना वायरस को लेकर जारी जंग में सामने आते हुए 30 फीसदी सैलरी को डोनेट करने का फैसला लिया था। वहीं, सेना के मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधकारियों ने भी पीएम केयर्स फंड में डोनेट किया है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को टालने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Twitter ने बदली पॉलिसी : पीएम मोदी सहित कई लोगों के ट्विटर अकाउंट्स से ब्लू टिक गायब
जहरीली शराब पीने से अब तक 16 की मौत, कई की हालत नाजुक
नियुक्ति: पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल एआईआईबी के उपाध्यक्ष बने, भारत को होगा बड़ा लाभ
पेट्रोल की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर, बोलें नितिन गडकरी- एथेनॉल के इस्तेमाल पर बना रहे नीति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को कामयाबी, बडगाम में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आतंकवादी गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को कामयाबी, बडगाम में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आतंकवादी गिरफ्तार
Next Article कोरोना संक्रमण के बीच मौसम की मार, पारा 45 के पार: यह शहर है सबसे गर्म

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?