राजनांदगांव। नेहरू युवा केन्द्र, राजांदगांव (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा 18 जनवरी 2020 को पूरे देश में फिट इंडिया साईकल दिवस के रूप में मनाया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन राजनांदगांव जिले के सभी विकासखंडों में शत प्रतिशत प्रतिशत आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों के साथ साईकिल रैली निकाला गया। इसी के साथ ही जिला स्तरीय फिट इंडिया साईकल रैली का आयोजन ग्राम बम्हनी चारभांठा विकासखंड छुरिया में आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि पद्मश्री श्रीमती फुलबासन बाई उपस्थित हुए। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक देवेश कुमार ने उपस्थित सभी युवा मंडल के सदस्यों एवं एवं महिला समूह के सदस्यों को फिट रहने के लिए रोज सुबह उठकर योग एवं साईकिल चलाने का आव्हान किया।
नेहरू युवा केन्द्र, राजनांदगांव द्वारा ग्राम बम्हनी चारभांठा विकासखंड छुरिया में फिट इंडिया कार्यक्रम के साथ ही उक्त कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें देवेश कुमार जिला युवा समन्वयक ने अपने उद्बोधन में युवा एवं युवती मंडलों को अधिक से अधिक युवा मंडल बनाने पर जोर दिया एवं नेहरू युवा केन्द्र के साथ जुड़कर कार्य करने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के साथ जुड़कर कार्य करने का आव्हान किया। श्रीमती फुलबासन बाई यादव द्वारा सभी युवा, युवती मंडल एवं महिला समूहों को एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा दी गई।
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत युवा/युवती मंडलों के द्वारा स्कूल, आंगनबाडी, उप स्वास्थ्य केन्द्र, शासकय भवनों एवं सड़कों की सफाई की गई। तत्पश्चात विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मटका फोड़, कुर्सी दौड़, धीमी साईकल रेस, रस्साकसी खेलों को में युवा मंडल के सदस्यों एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद पूरे गांव की महिलाओं के साथ गांव में पैदल यात्रा भी किया गया एवं फिट इंडिया से संबंधित नारे भी लगाये गये।
उक्त कार्यक्रम के पश्चात खेल में विजेता प्रतिभागियों को श्रीमती यादव द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में विकासखंड छुरिया के एनवायव्ही ललित साहू एवं सुखेन साहू का सराहनीय योगदान रहा।