औरंगाबाद । शुक्रवार तड़के औरँगाबाद के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। औरंगाबाद के करीब कर्नाड रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से 14 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक सभी मजदूर मध्य्प्रदेश के रहने वाले थे। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
बताया जा रहा है मजदूर पैदल लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। आशंका जताई जा रही है कि मजदूर रात में ट्रेक पर चल रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार से ट्रेन आ गई और कई मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गए। 14 मजदूरों की मौत मोके पर हो गई है।



