ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रामोद्योग को ग्रामीणों के जीवन-यापन का जरिया बनाएं : गुरू रूद्रकुमार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

ग्रामोद्योग को ग्रामीणों के जीवन-यापन का जरिया बनाएं : गुरू रूद्रकुमार

By @dmin
Published: May 8, 2020
Share
SHARE

महिला स्व-सहायता समितियों एवं बुनकर समितियों को लॉकडाउन की अवधि में किया 7 करोड़ 65 लाख से अधिक का कारोबार

रायपुर । ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने आज ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों को ग्रामोद्योग को ग्रामीणों के जीवन का आधार बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा है कि गांव और ग्रामीण रोजगार के मामले में आत्म निर्भर बनें तथा ग्रामीणों को उनकी कुशलता और दक्षता के अनुरूप घर बैठे रोजगार उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री की इस मंशा को पूरा करने में ग्रामोद्योग विभाग अपनी अहम भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण स्व-सहायता समूह, बुनकरों एवं शिल्पकारों को रोजगार व व्यवसाय से जोड़ने के निर्देश दिए। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने लॉकडाउन की अवधि में ग्रामोद्योग विभाग के मार्गदर्शन में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा 2 लाख 60 हजार से ज्यादा की संख्या में मास्क तैयार करने के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बुनकरों एवं शिल्पियों को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामोद्योग के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने अधिकारियों को इसको और बढ़ावा देने के निर्देश दिए। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के दौरान राज्य हाथकरघा संघ द्वारा बुनकर सहकारी समितियों को लगभग सवा दो करोड़ रूपए का भुगतान बुनाई कार्य के एवज में किए जाने पर भी प्रसन्नता जतायी। उन्होंने राज्य में 302 महिला स्व-सहायता समूहों को गणवेश सिलाई के कार्य से जोड़ने और उन्हें 5 करोड़ 65 लाख रूपए के भुगतान की भी सराहना की। उल्लेखनीय है कि राज्य में 128 बुनकर सहकारी समितियों के माध्यम से हजारों बुनकर परिवारों को नियमित रूप से रोजगार मिल रहा है। बैठक में जानकारी दी गई कि हाथकरघा संघ द्वारा 20 बुनकर सहकारी समितियों से 46 लाख 86 हजार रूपए का बाजार में विक्रय योग्य कोसा एवं कॉटन वस्त्र क्रय किया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बुनकर एवं महिला सिलाई समूहों को लॉकडाउन की अवधि में बुनाई एवं सिलाई पारिश्रमिक प्राप्त होने से उन्हें काफी राहत मिली है। साथ ही संघ द्वारा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हाथकरघा वस्त्रों से तैयार 3 लाख से अधिक कॉटन मास्क का विक्रय किया गया है। हाथकरघा संघ के उत्पादन कार्यक्रम के तहत इस अवधि में लगभग पांच हजार 111 बुनकरों द्वारा घर पर ही उत्पादन किया जा रहा है। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 20 महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से खादी वस्त्रों के मास्क एवं हर्बल साबुन का निर्माण किया जा रहा है। लॉकडाउन की अवधि में 28 हजार मास्क एवं 4000 नग साबुन का विक्रय किया गया है। इसी प्रकार रेशम प्रभाग द्वारा इस कोरोना काल में विभिन्न जिलों के कोसा-रेशम केन्द्रों में नर्सरी एवं पौध रोपण का कार्य के माध्यम से 695 हेक्टेयर क्षेत्र में मनरेगा के तहत फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रोजगार सृजन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि रेशम प्रभाग द्वारा 2.89 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन होगा। इसी प्रकार हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा जॉबवर्क संग्रहण योजना अंतर्गत 37 बांस शिल्प परिवारों से 2 हजार नग बैंबू ट्री गार्ड तैयार कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रामोद्योग विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी, सचिव हेमंत पहारे, ग्रामोद्योग संचालक सुधाकर खलखो, खादीग्राम बोर्ड के एमडी अभिनव अग्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

एमजे स्कूल भिलाई में ड्रॉइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का शानदार आयोजन
Breaking News : दुर्ग में चूहामार दवा खाकर अस्पताल पहुंचा युवक, इलाज के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा, नर्सों ने घेरा थाना
आयुर्वेद बना संजीवनी : मधुमेह, बीपी, सर्वाइकल, माइग्रेन से लेकर मोटापा तक में मिला राहत का नया रास्ता
विधानसभा चुनाव 2023: दो मुख्यमंत्रियों का बिलासपुर में जनसभा, इस संभाग की 24 सीटों पर नजर
आत्मनिर्भर होती आकांक्षी जिलों की महिलाएं : केन्द्र ने फिर की तारीफ… बस्तर फूड फर्म और दंतेवाड़ा में महुआ से खाद्य पदार्थाें के उत्पादन को सराहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में 200 यूनिट रक्तदान किया
Next Article भिलाई क्षेत्र में बाहर से आए व्यक्तियों की हो रही हैं निगरानी, नोडल अधिकारी भी नियुक्त

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?