रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग और कवर्धा जिले में 14 पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने ठोस कदम उठाए है। सभी लोगो से लॉक डाउन के नियमो का पालन करने की हिदायत दी गई है।
दुर्ग जिले में 8 और कवर्धा जिले में 6 पॉजिटिव केस मिले है। बताया जा रहा है सभी मजदूर है जो अलग – अलग राज्यो से आये है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना हम सबके लिए बड़ी चुनौती है। यह लड़ाई सबको मिलकर लड़ना है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए जारी अपने संदेश में कहा है कि यह एक बड़े संघर्ष की शुरूआत का दिन है। यह वक्त हौसला बनाए रखने का है। यह एक बड़ा संघर्ष हैं। हम सबको एक साथ रहकर इस चुनौती का सामना करना है।




