ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अर्थव्यवस्था गिरे तो सांसदों-विधायकों का वेतन काटा जाए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

अर्थव्यवस्था गिरे तो सांसदों-विधायकों का वेतन काटा जाए

By @dmin
Published: January 20, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली. आम बजट से पहले जनता ने केंद्र सरकार को कई दिलचस्प सुझाव दिए हैं। एक सुझाव में कहा है कि अर्थव्यवस्था में गिरावट आए तो उसकी भरपाई सांसदों और विधायकों के वेतन में कटौती से की जाए। एक अन्य है सरकारी कर्मियों को मोबाइल बिल, अखबार, स्टेशनरी आदि के लिए मिलने वाली प्रतिपूर्ति खत्म की जाए।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त वर्ष 2020-21 के बजट को आम जनता की उम्मीदों और महत्वाकांक्षाओं का बजट बनाने के लिए सरकारी पोर्टल ‘माईगव डॉट इन’ पर सुझाव आमंत्रित किए हैं। शनिवार (18 जनवरी) रात 11 बजे तक 17800 से अधिक सुझाव दिए जा चुके हैं।

राहुल रमेश नाम के शख्स ने अलग-अलग धर्मों के लोगों को तीर्थयात्रा के लिए दी जानी वाली सब्सिडी और धार्मिक संस्थाओं को मिलने वाली कर छूट खत्म करने की वकालत की। उन्होंने संबंधित रकम का इस्तेमाल शिक्षा-स्वास्थ्य क्षेत्र में करने का सुझाव दिया।

विपुल वर्मा ने सलाह दी कि सरकार कोयला आधारित बिजली संयंत्रों पर निर्भरता घटाने के लिए बेहतर ‘सिबिल स्कोर’ वाले उपभोक्ताओं को सौर पैनल उपलब्ध कराए। इनकी लागत उपभोक्ताओं से किस्तों में उनके बिजली बिल में होने वाली कटौती के हिसाब से वसूली जाए।

सुरेंद्र जैन नाम के एक व्यक्ति ने सरकार से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों को समय पर तनख्वाह मिले। वेतन जारी करने में देरी पर आवास ऋण सहित अन्य किस्तों और बिल के भुगतान में देरी पर लगने वाले जुर्माने की क्षतिपूर्ति कंपनियां करें।

ये सुझाव भी सामने आए

केंद्र सीमा पर तैनात जवानों का एक करोड़ का टर्म इंश्योरेंस कराए।
एफडी और आरडी जैसी योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ाई जाए।
निजी कंपनियों को कौशल विकास केंद्र खोलने को प्रेरित किया जाए।
75 पार बुजुर्गों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराए केंद्र।
रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं पर जीएसटी दर घटाई जाए।
आईआईएम और आईआईटी छात्रों के लिए दो साल देश में नौकरी अनिवार्य हो।

निर्मला सीतारमण भारत की सबसे शक्तिशाली महिला, फोर्ब्स की सूची में इन भारतीय महिलाओं का भी दबदबा
बड़ा फैसला: सरकार ने हटाया निजी बैंकों पर लगा प्रतिबंध, कर सकेंगे सरकारी लेनदेन
टमाटर के भाव आसमान पर, कई राज्यों में 120 रुपये किलो तक पहुंची कीमत
लॉकडाउन: अप्रैल में 66 फीसदी घटी पेट्रोल-डीजल की मांग
Sensex/Nifty: शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर; 75000 की दहलीज पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 22650 के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रोहित, विराट और चाहर को आईसीसी अवार्ड
Next Article 16 करोड़ लोगों को रोजगार देगा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंत्रालय

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?