ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुरुषों के लिए ज्यादा जानलेवा क्यों है कोरोना, महिलाएं क्यों कम होती हैं इसकी शिकार?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

पुरुषों के लिए ज्यादा जानलेवा क्यों है कोरोना, महिलाएं क्यों कम होती हैं इसकी शिकार?

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण से अबतक दुनियाभर में 88 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों में ज्यादातर पुरुष हैं। ऐसे सवाल यह उठता है कि क्या महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता मर्दों की तुलना में ज्यादा मजबूत होती है? या पुरुष अपनी कुछ खास आदतों की वजह से इस जानलेवा महामारी के जल्दी शिकार हो जाते हैं। अधिकांश देशों में महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा धूम्रपान करते हैं। कोरोना वायरस मानव शरीर के श्वसन तंत्र को ही सबसे पहले प्रभावित करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, धूम्रपान करने की वजह से पुरुषों में फेफड़े की बीमारी होने की ज्यादा संभावना होती है। इस आदत की वजह से पुरुषों के कोरोना से बचने की संभावना काफी कम हो जाती है।

एक अध्ययन के अनुसार, कोरोना वायरस के संक्रमण से चीन में हुई कुल मौतों में मर्दों की संख्या दोगुने से भी ज्यादा थी। उल्लेखनीय है कि चीन में 52 प्रतिशत पुरुष धूम्रपान करते हैं, जबकि महिलाओं में यह लत मात्र 3 फीसदी ही है। दक्षिण कोरिया में भी कोरोना से संक्रमण के कारण पुरुषों की मृत्युदर महिलाओं की अपेक्षा दोगुना रही। यहां मर्दों में धूम्रपान की दर कई यूरोपीय देशों से भी कहीं ज्यादा है।

एक अध्ययन के अनुसार, दुनियाभर में मर्दों ने कोरोना वायरस के खतरे को हल्के में लिया। इसी कारण वे कोरोना वायरस से ज्यादा संक्रमित हुए। 3000 लोगों पर किए गए एक शोध के अनुसार, इनमें से आधे लोग ऐसे थे जो बाथरूम से निकलने के बाद साबुन से हाथ नहीं धोते थे। पूरी दुनिया में कई बीमारियां ऐसी भी हैं जो महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को जल्दी अपना शिकार बनाती हैं। जैसे हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह और श्वसन तंत्र से जुड़ी कोई भी बीमारी। कोरोना के मामले में भी यह देखा गया है कि जिन मरीजों में इनमें से कोई भी बीमारी पहले से होती है उन्हें इस वायरस से निजात पाने में ज्यादा समय लगता है।

भोजन में जरूर शामिल करें ये मसाले, स्वाद और सेहत दोनों को मिलेगा गजब का बूस्ट
आदि सेवा पर्व: 421 आदिवासी गांवों में बन रहा विलेज एक्शन प्लान
योगा पैंट्स को डेली वियर के तौर पर पहनने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके…
सावधान! ईयरफोन का ज्यादा इस्तेमाल बना सकता है बीमार, बरतें ये सावधानियां
क्या ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं योगासन ?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिमाग को तेज बनाती है ब्रोकली, ड्रिंक या स्मूदी के रूप में ज्यादा फायदेमंद
Next Article आईएसएसएफ रनिंग टारगेट विश्व चैंपियनशिप स्थगित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?