ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में कोरोना वायरस के 5734 पॉजिटिव केस 166 की मौत, पिछले 24 घंटों में 17 की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

देश में कोरोना वायरस के 5734 पॉजिटिव केस 166 की मौत, पिछले 24 घंटों में 17 की मौत

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड़-19) संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 540 नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं, इस दौरान 17 लोगों की मौत हुई। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 5734 पहुंच गया है। वहीं इस वायरस से अब तक 166 लोगों की मौत, 473 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं। इस तरह भारत में कोरोना वायरस के मौजूदा केस 5095 हैं। देशभर में लॉकडाउन के बावजूद मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए उत्‍तर प्रदेश, मध्‍यप्रदेश और दिल्ली के कुछ हॉटस्पॉट को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक, देश में अब तक 1,21,271 लोगों की जांच की गई है। मंगलवार को एक दिन में 13,345 जांच की गई, जिसमें से 2,267 जांच निजी लैबों में हुई। आइसीएमआर के तहत 139 लैब संचालित हैं, जबकि 65 निजी लैब को भी जांच करने की अनुमति दी गई है। आइसीएमआर ने सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों से भी कोरोना जांच की सुविधा स्थापित करने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन करने को कहा है।

गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 15 लाख के पार पहुंच गया है। अब तक कुल 1,500,830 लोग इस जानलेवा वायरस की गिरफ्त में आ चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, कोविड-19 से संक्रमित होकर मारे जाने वाले लोगों का आंकड़ा 87,706 पहुंच गया है। सबसे ज्‍यादा मामले अमेरिका (423,135 ) में सामने आए हैं। इसके बाद स्‍पेन(146,690) और इटली(139,422) का नंबर है।

दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
कृष्ण जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ईदगाह कॉम्प्लेक्स के सर्वे पर रोक जारी रहेगी
महाप्रयोग: धरती को बचाने के लिए NASA का बड़ा कदम, DART मिशन को किया लॉन्च, करेगा एस्टेरॉयड पर प्रहार
Big accident : तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को मारी टक्कर, 15 लोगों की मौत… 61 से ज्यादा घायल
जिला अस्पताल में सात बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली के मरकज में हर रोज जुटते थे 5000 लोग, पूछताछ शुरू
Next Article लॉकडाउन के बाद ट्रेन में सफर के लिए प्रोटोकॉल तैयार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?