ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सीएमएचओ से चर्चा कर जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सीएमएचओ से चर्चा कर जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHOs) से चर्चा कर सभी जिलों में कोविड-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कोविड-19 के इलाज के लिए सभी जिला चिकित्सालयों में आइसोलेटेड 100 बिस्तरों के साथ ही सभी संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टॉफ के लिए पीपीई एवं मास्क सहित अन्य व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपायों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में क्वारेंटाइन सेंटर्स की व्यवस्था और वहां रह रहे लोगों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा। उन्होंने क्वारेंटाइन सेंटर्स और होम-क्वारेंटाइन में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी के निर्देश दिए। श्री सिंहदेव ने आई.सी.एम.आर. के दिशा-निर्देशों के मुताबिक अधिक से अधिक संदिग्धों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कोविड-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम की प्रदेश स्तरीय व्यवस्था और आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों को पर्याप्त संख्या में पीपीई एवं मास्क भेजने के निर्देश दिए।
अब प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित केवल एक मरीज, कोरबा का युवक स्वस्थ होने के बाद आज डिस्चार्ज, सिंहदेव ने की बात
प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित अब केवल एक ही मरीज है। एम्स रायपुर में इलाजरत कोरबा के युवक के आज स्वस्थ हो जाने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने युवक से फोन पर बात कर अपना ख्याल रखने और अच्छी सेहत की शुभकामना दी। उन्होंने कोविड-19 के बारे में लोगों को जागरूक करने और इस संबंध में पूरी सावधानी बरतने को भी कहा। युवक ने अच्छी देखभाल और इलाज के लिए एम्स के डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए प्रदेश में तत्परता से काम हो रहा है। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 10 में से 9 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के कुल दो हजार 303 संभावित लोगों की पहचान कर सैंपल जांच किया गया है। इनमें से दो हजार 281 सैंपल जांच के परिणाम निगेटिव प्राप्त हुए हैं। 12 सैंपल की जांच जारी है।

बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण में रिकार्ड 64.46 फीसदी मतदान, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विस्तृत जानकारी
अबूझमाड़ के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ दिलाने के मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेजी से अमल
छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार तेज : बीते 24 घंटों में मिले 326 नए केस, राजधानी रायपुर में डरा रहे आंकड़े
ग्रीन आतिशबाजी दीवाली होगी स्वच्छ और सुरक्षित, धमतरी में 100 से अधिक महिलाओं को मिला रोजगार
सर्व आदिवासी समाज का शपथ समारोह, सीएम साय, बोले- जनजातीय समाज के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पेयजल संबंधी समस्या का करें त्वरित निराकरण-मंत्री गुरु रूद्रकुमार
Next Article कार्तिक-जाह्नवी लॉकडाउन कर रहे घर में समय व्यतीत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?