ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल नहीं हुआ तो अवसादग्रस्त हो सकते हैं उभरते क्रिकेटर : अपटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

आईपीएल नहीं हुआ तो अवसादग्रस्त हो सकते हैं उभरते क्रिकेटर : अपटन

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

मुम्बई। 2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मेंटल कंडिश्निंग कोच रहे पैडी अपटन ने कहा है कि अगर इस साल कोरोना महामारी के कारण आईपीएल नहीं होता है तो कई उभरते हुए क्रिकेटर अवसादग्रस्त हो सकते हैं। अपटन ने लॉकडाउन के मौजूदा दौर में खिलाड़ियों की मानसिक सेहत पर ध्यान देने की बात कही है।
अपटन के अनुसार अचानक इतना लंबा ब्रेक आ जाने से केवल खिलाड़ी ही नहीं दुनिया भर के लोगों में तनाव, अवसाद और असुरक्षा की भावना बढ़ना तय है। सभी के सामने इन दिनों रहन-सहन का स्तर बनाये रखने के साथ ही आर्थिक हालातों को ठीक रखना सबसे कठिन है। पैडी ने कहा कि ऐसे में वे उभरते हुए खिलाड़ी जो क्रिकेट के अलावा भी दूसरे खेलों में शामिल रहते हैं केवल उनके लिए ही हालात आसान रहेंगे।
मानसिक सेहत से जुड़े मामलों के इस कोच ने कहा, ‘आईपीएल क्रिकेटर्स के लिए एक बड़ा आयोजन होने के साथ ही वित्तीय रुप से भी कमाई का जरिया रहता है। लॉकडाउन जैसे हालात में तो आम आदमी भी अपने को लेकर ज्यादा सोचता है, ऐसे में खिलाड़ियों का भी खेल को लेकर परेशान रहना काई बड़ी बात नहीं है। इसलिए मैं सभी को यह सलाह दूंगा कि सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं दूसरे लोग भी इन दिनों इस कोरोना के खतरे पर भयभीत न हों बल्कि इसकी जगह वे दूसरी बातों पर अपना ध्यान लगाएं।’ साथ ही कहा कि ऐसे समय में अपनी चिंताओं में डूबे रहने से बेहतर रहेगा कि समस्याओं का हल निकाल जाये।
इन कठिन दिनों में सभी को जीवन के उन सभी पहलुओं पर बराबर ध्यान दें जिससे वे बेहतर इंसान बन सकें। खिलाड़ियों को भी अपनी शारीरिक-मानसिक फिटनेस के अलावा भावनात्मक और आध्यात्मिक पहलुओं पर भी ध्यान देना चाहिए। इन दिनों फिट रहने के लिए सामान्य दिनों से ज्यादा सक्रिय रहने की जरूरत है।

चन्द्रा मौर्या टॉकीज कॉम्प्लेक्स निर्माण का मामला, जीएसटी को भी किया निगम ने माफ, लोक आयोग में होगी शिकायत
स्टे होम स्टे हेल्दी स्टे फिट की शुरूआत की एसएसपी और एएसपी ने
ग्लव्ज फटे, बैट टूट गया, पिता की जेब में बचे सिर्फ 280 रुपए, फिर भी नहीं टूटी हिम्मत
टी20 विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाकर 20 करने पर विचार कर रहा है आईसीसी: रिपोर्ट
समय से खाने-सोने वाले बच्चे होते हैं स्वस्थ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन के बीच इस प्रकार अभ्यास कर रहे पहलवान दीपक पूनिया
Next Article लंबे ब्रेक से तेज गेंदबाजों की फिटनेस हो सकती है प्रभावित : नेहरा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?