ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यह अराजकता फैलाने का समय नही: रहमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

यह अराजकता फैलाने का समय नही: रहमान

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

मुंबई। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर.रहमान ने देश के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘यह मेसेज उन सभी डॉक्टरों, नर्सों और उन कर्मचारियों का धन्यवाद कहने के लिए है जो पूरे भारत के हॉस्पिटल और क्लीनिक में दिलेरी से काम कर रहे हैं। यह किसी के दिल को छूने के लिए काफी है कि ये किस तरह इस महामारी से लड़ने के लिए तैयार हैं। हमारी जिंदगी बचाने के लिए ये अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं।’ उन्होंने लिखा कि ‘यह वक्त हमारे आपसी मतभेदों को भूलकर इस अदृश्य दुश्मन के खिलाफ एकजुट होने का समय है, जिसने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। यह समय है जब मानवता और आध्यात्मिकता पर हमें अमल करना चाहिए। इस वक्त हमें हमारे पड़ोसियों, वरिष्ठ नागरिकों, गरीबों और प्रवासी श्रमिकों की मदद करनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि ‘ईश्वर आपके हृदय में है, इसलिए यह धार्मिक स्थलों में इकट्ठा होकर अराजकता फैलाने का यह समय नहीं है। सरकार की सलाह का मानो। कुछ हफ्तों का सेल्फ आइसोलेशन आपको जिंदगी के कई साल दे सकता है। वायरस को फैलाए नहीं और अपने साथियों को नुकसान पहुंचाने की वजह न बनें। यह बीमारी आपको चेतावनी नहीं देती है तो यह मत समझिए कि आप इससे संक्रमित नहीं हैं। यह झूठी अफवाहें फैलाने और अधिक चिंता और घबराहट पैदा करने का समय नहीं है। आइए दयावान और विचारशील बनें, लाखों लोगों की जिंदगी हमारे हाथों में है।’ इससे पहले लोगों को आइसोलेशन की सलाह देते हुए रहमान ने ट्वीट किया था, ‘मेरा म्यूजिक अपने पूरी दुनिया के फैन्स के साथ शेयर करने से ज्यादा महत्वपूर्ण बात मेरे लिए कोई और नहीं है। दुर्भाग्यवश, यह ऐसा वक्त है जबकि हमें अपने घर पर अपने परिवारों के साथ रहना चाहिए। और यही आपके, मेरे फैन्स, मेरी फैमिली और मेरे बैंड के स्वास्थ्य और भलाई के लिए जरूरी है।’

विधायक व महापौर ने बांटा 200 परिवारों को राशन
देश में और कम हुए कोरोना के केस:24 घंटे में 1.73 लाख नए मरीज मिले, 2.84 लाख ठीक हुए और 3,617 की मौत… 19 दिन में 15 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए
अनुभवों को भुला सकती है दिन में एक घंटा की नींद
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नगर निगम भिलाई चरौदा का किया आकस्मिक निरीक्षण 
प्रियंका कोरोना वॉरियर महिलाओं को देंगी 1 लाख डॉलर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृति ने पुलकित सम्राट से घूमने की डिमांड की
Next Article ऋतिक रोशन का सफर सभी के लिए प्रेरणादायक

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?