ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल रद्द होने की संभावनाएं बन रही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

आईपीएल रद्द होने की संभावनाएं बन रही

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

मुम्बई । कोरोना महामारी के कारण अब आईपीएल 2020 के रद्द होने की संभावनाएं नजर आने लगी हैं। आईपीएल पहले 29 मार्च से शुरु होना था पर संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था। अब जब देश में लॉकडॉउन ही 14 अप्रैल को समाप्त होने वाला है उस हालत में आईपीएल को अप्रैल में आयोजित करना किसी प्रकार भी संभव नजर नहीं आता। वहीं इसके बाद स्थिति को देखते हुए समीक्षा की जाएगी कि विदेशियों को भारत आने की अनुमति दी जाए या नहीं। मगर बात इतनी भर नहीं है। जिन देशों से आईपीएल खेलने के लिए काफी तादाद में खिलाड़ी भारत आते हैं उनमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड शामिल हैं। वहीं इन दोनों देशों में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और इनके यहां भी खेल गतिविधियां पूरी तरह रुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी सीमाएं सील कर रखी हैं। बीसीसीआई के सामने चुनौतियां सिर्फ विदेशी खिलाड़ियों को लेकर नहीं हैं।मौजूदा हालात कितने दिनों तक रहेंगे और कब तक सब कुछ सामान्य होगा इसका अनुमान किसी को नहीं है। ऐसे में सूत्रों की मानें तो बोर्ड के शीर्ष अधिकारी इस बात को लेकर चर्चा करने लगे हैं कि क्या आईपीएल-13 को रद्द कर दिया जाए।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि इस बार की चुनौतियां बहुत बड़ी और बिल्कुल अलग हैं। चीजें हमारे नियंत्रण में बिल्कुल नहीं हैं। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि देश और दुनिया में हालात 15 अप्रैल के बाद सामान्य हो जाएंगे। कल्पना करें कि अगले 15-20 दिन में स्थितियां अनुकूल भी होती हैं तो भी यात्रा, होटेल, मैदान, स्टाफ सबकी समस्या होने वाली है। फिर खिलाड़ियों की अपनी भी चिंता होगी। दर्शक मैदान पर पहुंचेंगे या नहीं यह भी नहीं कहा जा सकता है। और अगर इस बार अगर मिनी आईपीएल हो भी जाए तो इस पर आने वाले खर्चों को वहन करने के लिए फ्रेंचाइजियां राजी होंगी या नहीं यह भी नहीं कहा जा सकता। यह भी बड़ा सवाल है कि क्या अलग-अलग राज्य सरकारें इस टूर्नामेंट को अपने यहां कराने की अनुमति देंगी या नहीं।

पेप्सिको ने बंद की केरल स्थित फैक्ट्री, कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
इंस्टाग्राम पर अनन्या के 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स
कोरोना के भय से अमेरिका और स्पेन में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
सिद्धू के बाद पायलट की उड़ान, दिल्ली होंगे लैंड, समर्थक बनेंगे मंत्री
कर्नाटक- भाजपा बैठक में सीएम येदियुरप्पा के विरोध में उतरे 16 विधायक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से जंग में डॉक्टर हैं असली हीरो : यूनिस
Next Article लॉकडाउन में ढिलाई, गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा- सख्ती से कराएं इसे लागू

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?