ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव का शुभारंभ

By @dmin Published January 17, 2020
Share
SHARE

गुरु घासीदास ने समतामूलक समाज की राह दिखायी- मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम छत्तीसगढ़। अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर समता मूलक समाज का संदेश दिया है। बाबा जी ने सत्य अहिंसा का संदेश देकर सभी जीवों के प्रति प्रेम करुणा का उपदेश दिया है। डॉ. टेकाम आज भिलाई-तीन स्थित मंगल भवन में राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती में अनेक संत महात्माओं ने जन्म लिया है। इनमें गुरु घासीदास सर्वोपरि है, जिन्होंने समूचे समाज को एक सूत्र में बांधने और ऊंच-नीच के भेद को मिटाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार  बाबा जी के संदेश को आगे बढ़ाने और ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की दिशा में काम कर रही है। सरकार राज्य की कला संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रही है। अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगांे के हितों के संवर्धन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। इन वर्ग के युवाओं और विद्यार्थियों को सुविधा मुहैया करा रही है, जिससे इनका बेहतर विकास हो सके। डॉ. टेकाम ने लोगो का आव्हान करते हुए कहा कि सभी बाबा जी के संदेश को आत्मसात कर अपने जीवन में उतारें।


समारोह में डोंगरगढ़ विधायक श्री भुवनेश्वर सिंह बघेल ने कहा कि पंथी नृत्य के माध्यम से गुरु घासीदास के संदेश को सुनने और देखने का मौका मिलता है। इस प्रकार का आयोजन होने से हमे अपनी सांस्कृतिक परम्पराओं को  देखने समझने का अवसर मिलता है।
उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये 30 पंथी नर्तक दलों के बीच प्रतियोगिता होगी। समापन दिवस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 17 जनवरी को पुरस्कार प्रदान करेंगे। महोत्सव का आयोजन संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जा रहा है। इसके पूर्व राज्य सरकार द्वारा राज्य की संस्कृति को सहेजने के उद्देश्य से आदिवासी महोत्सव युवा महोत्सव का आयोजन रायपुर में हो चुका है।


पंथी नृत्य दलों का हुनर देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक -प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न पंथी दलों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य दलों की गति और हुनर देखकर दर्शक मुग्ध हो गए। छत्तीसगढ़ी संस्कृति की इस अनमोल विधा को दर्शक मंत्रमुग्ध होकर देर तक देखते रहे।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin January 17, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री श्री भगत ने किया संरक्षण क्षमता महोत्सव ‘सक्षम-2020‘ का शुभारंभ
Next Article गणेश हाथी को मिलेगा वनक्षेत्र में उचित रहवास

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?